scriptराशिफल आज का: तीन राशियों पर है रिश्ते टूटने का संकट, अपनों को मनाने का करें प्रयास | horoscope astrology horoscope astrosage horoscope analysis | Patrika News

राशिफल आज का: तीन राशियों पर है रिश्ते टूटने का संकट, अपनों को मनाने का करें प्रयास

locationजबलपुरPublished: Jan 15, 2019 10:06:35 am

Submitted by:

Lalit kostha

राशिफल आज का- तीन राशियों पर है रिश्ते टूटने का संकट, अपनों को मनाने का करें प्रयास

horoscope 2019

horoscope 2019

मेष- आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की मदद की थी, वहीं विरोध करेंगे। रुचि के काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या- बीती बातों को भूलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
तुला- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ- नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझकर करेें। पुराने विवाद से जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह ले। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो