script

Horoscope : इस हफ्ते इन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा चंद्रमा की विपरीत स्थिति का प्रभाव

locationजबलपुरPublished: Jun 29, 2019 07:15:36 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Horoscope : इस हफ्ते इन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा चंद्रमा की विपरीत स्थिति का प्रभाव

lucky rashifal

horoscope,Rashifal,todays rashifal,weekly rashifal,Rashifal 2019,

मेष- कृतिका नक्षत्र में आरंभ सप्ताह उच्च चन्द्रमा की साक्षी में वैचारिक प्रबलता दर्शाएगा। लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए रत्न से संबंधित बाजार लाभदायक। नौकरीपेशा में क्वालिटी का एनालिटीकल प्रोग्रेस दिखेगा। महिला व छात्रवर्ग को जनपद पंचायत में अवसर।
वृषभ- चन्द्र की प्रबलता कार्यों को संपादित करने का प्रयास करवाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारियों को चमकीले वस्त्र का बाजार भविष्य की दृष्टि से विशेष लाभ देगा। नौकरीपेशा में उच्च बौद्धिक दक्षता का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को इंटीरियर डेकोरेशन में अवसर।
मिथुन- दो दिन महत्वपूर्ण निर्णय टालने होंगे। विवाद की स्थिति से बचना होगा। मंगलवार शाम से कार्य में प्रगति व अनुकूलता दिखाई देगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र खरीदारी के लिए लाभप्रद। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पदों लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को बिजनेस एनालिटीकल सेक्टर में अवसर।

horoscope, </figure> Rashifal , <a  href=todays rashifal , weekly rashifal , Rashifal 2019 ,” src=””>

कर्क- परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए सप्ताह लाभप्रद। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आर्थिक प्रबलता वाला समय है। व्यापारियों को रासायनिक क्षेत्र में बाहरी योजना बनेगी। नौकरीपेशा में परिवर्तनीय दृष्टिकोण रहेगा। महिला व छात्रवर्ग को एक्यूपंक्चर क्षेत्र में अवसर।
सिंह- सम्पत्ति प्राप्ति के योग हैं। पुराने सौदे बेहतर परिणाम दे सकेंगे। परिजनों के सहयोग से आर्थिक पक्ष प्रबल बनेगा। व्यापारियों को सोने में पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदेन वृद्धि को लेकर प्रसन्नता होगी। महिला व छात्रवर्ग को संयुक्त सेवा परीक्षाओं में अवसर।
कन्या- नीति निर्धारण का समय है। स्वयं को साबित करने के अवसर मिलेंगे। विश्वस्त होकर सफलता तय करें। व्यापारियों को कपास्या खली से संबंधित रिफायनरी लाभप्रद। नौकरीपेशा में अन्तरराष्ट्रीय व्यावसाय प्रबंधन का अवसर। महिला व छात्रवर्ग को मार्केटिंग क्षेत्र में अवसर।

horoscope,Rashifal,todays rashifal,weekly rashifal,Rashifal 2019,

तुला- उदर व्याधि हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। सप्ताह मध्यम रहेगा। बाहरी निवेश से बचें। बुधवार से लाभ। व्यापारियों को चांदी व अन्य धातुओं से जुड़े व्यापार लाभप्रद। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन का योग। महिला व छात्रवर्ग को एनिमेशन टेक्नॉलॉजी में अवसर।
वृश्चिक- प्रतिष्ठा मिलेगी। संस्थान से सम्मानित होने का अवसर। कार्य व व्यावसाय से संबंधित नई प्रणाली का विकास करेंगे। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल का बाजार लाभप्रद। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति का योग। महिला व छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी सेवा में अवसर।
धनु- खड़ाष्टक चन्द्रमा मानसिक विचलन देगा। दिनचर्या अस्थिर रहेगी। दो दिन बाद ग्रह युति लाभ देगी। सकारात्मक कार्य होगा। व्यापारियों को बुध, गुरु धान से संबंधित व्यावसाय में अर्थ प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा में स्थान व पद का परिवर्तन होगा। महिला व छात्रवर्ग को स्कूल में अवसर।

horoscope,Rashifal,todays rashifal,weekly rashifal,Rashifal 2019,

मकर- भाग्य का उदय होगा। लंबित कार्य का निराकरण होगा। व्यवहार में नम्रता से कार्य संपादित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए कोयला नेफ्था बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का प्रभाव दिखाई देगा। महिला व छात्रवर्ग को एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में अवसर।
कुंभ- चन्द्र की विपरीत स्थिति कार्य प्रभावित कर सकती है। बुधवार तक जरूरी कार्य टालें। उसके बाद परिवर्तन पक्ष में निर्णय करवाएगा। व्यापारियों को अनाज, तिलहन, दलहन बाजार में लाभ। नौकरीपेशा में परिवर्तन का मन बनेगा। महिला व छात्रवर्ग को केमिकल इंजीनियरिंग में अवसर।
मीन- परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में हिस्सेदारी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष प्रबल होगा। व्यापारियों को सुदूर क्षेत्र से सामुद्रिक वस्तुओं का व्यवसाय लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति। महिला व छात्रवर्ग को महिला बाल विकास से जुड़े प्रोजेक्टों में अवसर।

ट्रेंडिंग वीडियो