scriptहनुमान जी चमकाने वाले हैं आज इनकी किस्मत, खूब बढ़ेगा तिजोरी में पैसा- राशिफल | horoscope, daily horoscope, astrology, horoscope today, free horoscope | Patrika News

हनुमान जी चमकाने वाले हैं आज इनकी किस्मत, खूब बढ़ेगा तिजोरी में पैसा- राशिफल

locationजबलपुरPublished: Apr 02, 2019 10:05:34 am

Submitted by:

Lalit kostha

हनुमान जी चमकाने वाले हैं आज इनकी किस्मत, खूब बढ़ेगा तिजोरी में पैसा- राशिफल

hanuman ji

hanuman ji

मेष- आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
वृषभ– दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन- जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सतर्क रहें।
कर्क- सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें।
सिंह– आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। योजनाओं में निवेश संभव है।
कन्या- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मीजी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें।
तुला- दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। लक्ष्मीजी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवेद्यय अर्पण करें।
वृश्चिक- आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
धनु- आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम की उम्मीद है। विदेश जाने के योग।
मकर- आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें।
कुम्भ- आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
मीन- बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हंै।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो