scriptबच्चे की बुरी संगत से बिगड़ रहे घर के हालात, आज ही ध्यान दें- देखें राशिफल | horoscope for February 9, 2019 | Patrika News

बच्चे की बुरी संगत से बिगड़ रहे घर के हालात, आज ही ध्यान दें- देखें राशिफल

locationजबलपुरPublished: Feb 09, 2019 09:44:35 am

Submitted by:

Lalit kostha

बच्चे की बुरी संगत से बिगड़ रहे घर के हालात, आज ही ध्यान दें- देखें राशिफल

Horoscope: Know

Horoscope: Know

मेष- परिवारजनों के साथ मिलकर संपत्ति की खरीदी संभव है। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस व क्रोध न करें।
वृषभ- किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
मिथुन- कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे। आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।
कर्क- संतान को कुसंगति से बचाए। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से किया मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें।
सिंह- आप अपना मार्ग भटक रहे हैं। संभलकर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा।
कन्या- काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते है, पर
समझ नहीं आ रहा की कहां करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
तुला- बहुत समय के बाद आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
वृश्चिक- कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
धनु- आपके मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरियां बनेगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती है।
मकर- कभी भी किसी के भरोसे काम न करें। भरोसा खुद पर करना सीखे। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
कुम्भ- आज परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आपके जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।
मीन- काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो