scripthoroscope today: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें जीवन की बाधाएं दूर होंगी- राशिफल | horoscope today, 26 june 2020 ka rashifal hindi me | Patrika News

horoscope today: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें जीवन की बाधाएं दूर होंगी- राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 26, 2020 10:57:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

horoscope today: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें जीवन की बाधाएं दूर होंगी- राशिफल

horoscope.png

horoscope today

मेष- घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
वृषभ- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
मिथुन- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
कर्क- दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आजीविका में वृद्धि होगी।
सिंह- आपकी सूझबूझ से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आपकी योजना अनुसार कार्य हो सकेंगे।
कन्या- क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।

 

horoscope today

तुला- कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक- व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छिपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
धनु- आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
मकर- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
कुम्भ- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
मीन- निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो