scriptशनिवार का राशिफल: इन राशियों पर बन रही शनिदेव की कृपा, धन वैभव के बने योग | Horoscope Today July 3: Astrological prediction for all zodiac | Patrika News

शनिवार का राशिफल: इन राशियों पर बन रही शनिदेव की कृपा, धन वैभव के बने योग

locationजबलपुरPublished: Jul 03, 2021 08:13:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

शनिवार का राशिफल: इन राशियों पर बन रही शनिदेव की कृपा, धन वैभव के बने योग
 

Aaj Ka Rashifal 29 May 2021 Today Horoscope 29 May 2021

Aaj Ka Rashifal 29 May 2021 Today Horoscope 29 May 2021

मेष- कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।
वृषभ- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी।
मिथुन- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
कर्क- कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
सिंह- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा।

तुला- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक- व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।
धनु- अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी।
मकर- विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।
कुम्भ- बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे।
मीन- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो