script

समधी की अस्थि विसर्जन कर रहे व्यक्ति पर गिरी पुल की रेलिंग, मौके पर मौत: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 05, 2020 01:14:12 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अस्थि विसर्जन करने गए एक परिवार के लोग चपेट में आए

accident_01.jpg

पुल की रेलिंग से टकराया ट्रॉला, जाली गिरने से नदी में नहा रहे व्यक्ति की मौत

जबलपुर. तिलवारा पुल पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रॉला पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में वाहन के कुछ कलपुर्जे और सीमेंट की जाली नर्मदा नदी में नहा रहे सिवनी निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति पर गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तिलवारा पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गम्भीर बताई गई है। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। उधर, हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोडकऱ फरार हो गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तीनों घायल गढ़ा निवासी एक परिवार के हैं। वे अस्थि विसर्जन के लिए तिलवाराघाट गए थे।