जबलपुरPublished: Sep 22, 2023 12:02:08 pm
Lalit kostha
जबलपुर में 22 हजार के लिए दो माह के बच्चे को अस्पताल ने बंधक बनाया, मां को भगाया
जबलपुर. शहर के रसल चौक स्थित आयुष्मान अस्पताल में एक महिला साढ़े 22 हजार रुपए का बिल जमा नहीं कर पाई। अस्पताल प्रबंधन ने उसके दो माह के बच्चे को अस्पताल में बंधक बना लिया। महिला को अस्पताल से बाहर कर दिया। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा। महिला शाम को ओमती थाने पहुंची। पुलिस ने 14 घंटे बाद मां को बच्चे से मिलवाया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।