scriptमौसम ने बदली करवट, चुभने लगी धूप, गर्मी से लोग परेशान | hot wave warning in madhya pradesh | Patrika News

मौसम ने बदली करवट, चुभने लगी धूप, गर्मी से लोग परेशान

locationजबलपुरPublished: Feb 20, 2019 12:58:23 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम ने बदली करवट, चुभने लगी धूप, गर्मी से लोग परेशान

Cool-cooling in hot summer

hot wave warning in madhya pradesh

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को हवा की दिशा बदलने से मौसम ने फिर करवट ली। आसमान साफ रहा। धूप भी खिली। दोपहर बाद फिर बादल छाने लगे। हवा की दिशा पूर्वी से दक्षिणी हो गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार हवा के माध्यम से अरब सागर से नमी आने से बादल बनेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। दोपहर 12:30 बजे धूप चुभने लगी थी। हालांकि घरों के भीतर हल्की ठंडक महसूस हो रही है। शाम तक मौसम सुहाना होने की संभावना है।

news facts-

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज
फिर बदली हवा की दिशा, चार डिग्री उछला दिन का पारा
मौसम विज्ञानियों ने बताया, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो गया है। हवा की दिशा दक्षिणी होने और रफ्तार चार किमी प्रति घंटो होने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री उछलकर सामान्य 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 64 और शाम की आद्र्रता 31 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने पर आसमान साफ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो