scriptweather: बादलों के छंटते ही तल्ख हुई धूप, नमी भरी हवा से उमस | hot waves alert in madhya pradesh | Patrika News

weather: बादलों के छंटते ही तल्ख हुई धूप, नमी भरी हवा से उमस

locationजबलपुरPublished: May 13, 2021 01:53:26 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बादलों के छंटते ही तल्ख हुई धूप, नमी भरी हवा से उमस
 

weather.jpg

madhya pradesh weather in may 2021 hindi

जबलपुर। आसमान में तीन दिन तक मंडराने और मामूली बूंदाबांदी करने वाले बादलों गायब होते ही सूरज के तेवर तीखे हो गए। बुधवार को बादल छंटे तो तल्ख धूप हुई। चौबीस घंटे में पारा ढाई से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। दिन में धूप की तपिश और उमस हुई। लेकिन नमी भरी हवा चलने के कारण गमी से राहत बनी रही। शाम को हल्के बादल उमडऩे के साथ मौसम सुहाना रहा। हवा में नमी घुलने से रात में गर्मी का ज्यादा महसूस नहीं हुआ।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। इसमें बुधवार को वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान ढाई डिग्री बढकऱ 38.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की वृद्धि हुई। यह 24.6 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। दोनों स्तर पर पारा सामान्य से दो डिग्री सी नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 59 प्रतिशत और शाम को 12 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिमी हवा 5 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। इसका शहर पर ज्यादा प्रभाव नहीं है। गुरुवार से आकाश साफ होने के साथ ही तापमान में वृद्धि का अनुमान है। अभी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो