जबलपुर

प्यासा सावन, अधूरे जलाशय: सूरज के तेवर गर्म, बादलों ने बढ़ाई उमस

प्यासा सावन, अधूरे जलाशय: सूरज के तेवर गर्म, बादलों ने बढ़ाई उमस

जबलपुरAug 17, 2021 / 12:52 pm

Lalit kostha

weather in ajmer

जबलपुर। शहर में उमस-गर्मी फिर परेशान कर रही है। धूप और बादल मंडराने से लगातार पारा चढ़ रहा है। अधिकतम के बाद न्यूनतम तापमान भी अब सामान्य से ऊपर हो गया है। सोमवार को भी मौसम के मौजूदा मिजाज के मुताबिक सुबह से धूप चुभी। दोपहर होते तक काले बादल आसमान में छा गए। शाम होते तक हल्की बूंदाबांदी शुरूहो गई।

चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान
सुबह से धूप और गर्मी, शाम को बारिश से उमस और बढ़ी

उम्मीद जगी की झमाझम होगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन, काले बादल फिर कमजोर निकले। कुछ देर में ही बारिश बंद हो गई। इससे रात तक उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत और शाम को 61 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा तीन किमी प्रतिघंटा की गति से चली। शाम को 6.8 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। इसे मिलाकर सीजन में कुल 438.2 किमी बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण का असर शहर के मौसम पर पड़ रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

सावन में खंदारी-परियट जलाशय प्यासे, बरगी बांध फिलहाल लबालब
पिछले कुछ दिनों से भले ही शहर में बारिश थम गई हो, लेकिन बरगी कैचमेंट एरिया क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण डैम में पानी अभी भी आ रहा है। बरगी जलाशय का जलस्तर इस समय 419.4 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि, एक सप्ताह पूर्व तक जलस्तर 420 मीटर के आसपास दर्ज किया जा रहा था। फिलहाल बरगी डेम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के कारण नहर से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि की सम्भावना जताई जा रही है।

नहर में भी हो रही जलापूर्ति
बोनी को देखते हुए बरगी डेम से नहरों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। जानकारों के अनुसार बरगी बांध से करीब 30 घनमीटर प्रति सेकेंड पानी रोजाना नहरों में छोड़ा जा रहा है। जलाशय से 174 मिलियन घन मीटर पेयजल की आपूर्ति भी की जाती है।

Home / Jabalpur / प्यासा सावन, अधूरे जलाशय: सूरज के तेवर गर्म, बादलों ने बढ़ाई उमस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.