scriptजबलपुर में पारा@41.4, नौतपा से पहले बरसने लगी आसमान से आग | hot weather today: temperature 41.4 degrees in jabalpur | Patrika News

जबलपुर में पारा@41.4, नौतपा से पहले बरसने लगी आसमान से आग

locationजबलपुरPublished: May 16, 2020 12:58:46 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर में पारा@41.4, नौतपा से पहले बरसने लगी आसमान से आग

coronavirus summer temperature increase cross 45 degree weather update

weather_alert_rajasthan

जबलपुर। नौतपा के पहले ही सूरज आग उगलने लगा है। पारा रिकॉर्ड बनाने को आतुर नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों में पारा ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया है। गर्म हवाओं से लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। वहीं शाम को बादलों के कारण उसम हो रही है। जिसमें कूलर तक फेल हो गए हैं। शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद शनिवार को उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पारा नए रिकॉर्ड बना सकता है।

शहर में सूरज अब अपने तेवर दिखाने लगा है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन में आकाश साफ रहा। सूर्योदय के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप तेज होती गई। सूरज की तपिश बढऩे के साथ ही पारा भी चढ़ा। दोपहर को धूप तल्ख होने के साथ ही तापमान 41.4 डिग्री पर पहुंच गया। कई दिनों बाद शाम को भी गर्मी का अहसास बना रहा। देर शाम को नमी भरी हवा चलने से गर्मी कम होने लगी। रात में मौसम के मिजाज में बदलाव से ज्यादा गर्मी नहीं रही।

पश्चिमी विक्षोभ
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री था। यह शुक्रवार को बढकऱ 41.4 डिग्री हो गया। तापमान सामान्य के बराबर ही बना रहा। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 26.1 डिग्री था। यह शुक्रवार को करीब दो डिग्री बढकऱ 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 48 प्रतिशत और शाम को 28 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। लेकिन तापमान में अब वृद्धि जारी रहने की सम्भावना है। शनिवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी और गरज-चमक की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो