scripthot weather update: आग उगल रहा सूरज, उमस से लोग परेशान | hot weather update: madhya pradesh summer update in hindi | Patrika News
जबलपुर

hot weather update: आग उगल रहा सूरज, उमस से लोग परेशान

फिर बदला मौसम का मिजाज
तेज हवा के साथ बादल छाए, बारिश की सम्भावना
 

जबलपुरMay 16, 2021 / 02:58 pm

Lalit kostha

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर। मौसम रोज अपना मिजाज बदल रहा है। शनिवार को बादलों के बीच ठंडक देने वाली हवाएं थीं, तो वहीं रविवार को गर्म हवा के थपेड़े से लोगों को परेशान कर दिया है। सूरज आग उगलता हुआ नौतपा आने की बात कह रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में बादलों के कारण मौसम में कुछ कुछ परिवर्तन होता रहेगा।

शनिवार कोमौसम का मिजाज तीन दिन बाद फिर बदल गया, जहां दोपहर में तेज धूप खिली, फिर आसमान में बादल छा गए। कई स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हुई। 048.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पूर्वी हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिक तम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 49 फीसदी व शाम को 45 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार संभाग में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। इससे पहले 11 मई तक मौसम खराब था। चार दिन मौसम सामान्य रहने के बाद फिर से आसमान में बादल छा गए हैं।

Home / Jabalpur / hot weather update: आग उगल रहा सूरज, उमस से लोग परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो