scriptमध्यप्रदेश के इस शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 43.7 डिग्री पर पहुंचा पारा | Hottest day of this season in jabalpur temprature crossed 45 degrees | Patrika News

मध्यप्रदेश के इस शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 43.7 डिग्री पर पहुंचा पारा

locationजबलपुरPublished: May 22, 2020 11:50:18 pm

Submitted by:

abhishek dixit

मौसम : दोपहर में चली लपट, धूप बढऩे के साथ बढ़ रहा तापमान

weather_1.jpg

Imd Alert

जबलपुर. आसमान साफ होते ही सूरज अपने तीखे तेवर दिखाने लगा है। धूप बढऩे के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को सूर्योदय के साथ सूरज की तपिश बढऩे लगी। दोपहर में हवा गर्म हो गई। सीजन में पहली बार शाम को लपट जैसी गर्म हवा चली। अधिकतम तापमान गुुरुवार की तुलना में ढाई डिग्री उछलकर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 41.3 डिग्री था जो शुक्रवार को 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 23.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 21 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता चार प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा रही।

और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में वृद्धि जारी रहने से गर्मी बढ़ेगी। सीजन में अभी तक की स्थिति में 22 मई को सबसे ज्यादा तापमान रेकॉर्ड हुआ। इससे पहले 9 मई को सबसे अधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पारे की चाल (डिग्री सेल्सियस में)
समय : तापमान
सुबह 5.30 बजे : 23.7
सुबह 8.30 बजे : 33
सुबह 11.30 बजे : 40
दोपहर 2.30 बजे : 43
दोपहर 3.40 बजे : 43.7

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो