script

सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू दुर्गा, फिर झूल गया फांसी पर – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 13, 2019 03:29:18 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू दुर्गा, फिर झूल गया फांसी पर – देखें वीडियो

सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू दुर्गा, फिर झूल गया फांसी पर - देखें वीडियो

सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू दुर्गा, फिर झूल गया फांसी पर – देखें वीडियो

जबलपुर। सिहोरा थानांतर्गत ग्राम तलाड़ में एक युवक ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोग जब युवक को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच के दौरान पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दुर्गा आई लव यू तुम्हारे पिता ने कहा था कि मर कर दिखाओ इसलिए में मर रहा लिखा है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

news facts-

ससुराल से घर लौटा युवक फांसी पर झूला
सिहोरा थाना अंतर्गत तलाड़ गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम तलाड़ निवासी अरविंद कुशवाहा (28) अपने घर की म्यारी में फांसी का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। सुबह करीब 11 बजे के लगभग युवक के पिता जगदीश कुशवाहा उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो देखा कि अरविंद फांसी पर झूल रहा था। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सिहोरा पुलिस थाने को दी। घटना के करीब चार घंटे बाद दोपहर दो बजे सिहोरा पुलिस थाने का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस में फंदे में लटके युवक के शव को नीचे उतारा। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था दुर्गा आई लव यू मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारे पिता ने कहा था कि मर कर दिखाओ इसलिए में मर रहा हूं।

मंगलवार को ससुराल गया था युवक रात में लौटा :
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी लगी है कि मृतक अरविंद कुशवाहा का ससुराल थाना बहोरीबंद अंतर्गत बरखेड़ा ग्राम में है। अरविंद की पत्नी दुर्गा और उसके दो माह का बच्चा करीब एक माह पहले बडखेरा चले गए। मंगलवार को अरविंद अपनी ससुराल बडखेरा गया था। पुलिस का अनुमान है कि ससुराल अरविंद कि अपने ससुर से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। ससुर की कहीं किसी बात अरविंद अंदर ही अंदर परेशान हो गया।
अरविंद रात में अपने गांव तलाड़ लौट आया। और इसी बात को लेकर उसने रात में घर की म्यारी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इनका कहना
युवक में अपने घर की म्यारी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज देते हुए मामले को जांच में लिया है।
– अन्नू सिंह , एएसआई थाना सिहोरा

ट्रेंडिंग वीडियो