scriptआईबी अफसर ने की दो लवमैरिज, बिस्तर ने इस तरह खोली पोल | IB officer wife said our husband impotent | Patrika News

आईबी अफसर ने की दो लवमैरिज, बिस्तर ने इस तरह खोली पोल

locationजबलपुरPublished: Dec 03, 2017 06:01:13 pm

Submitted by:

Lalit kostha

उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जो कि न्यायालय में चल रहे हैं

IB officer wife said our husband impotent, IB officer wife sex video, impotent IPS, impotent IAS husband, IPS love marriage video, IAS wedding hot lady

IB officer wife said our husband impotent, IB officer wife sex video, impotent IPS, impotent IAS husband, IPS love marriage video, IAS wedding hot lady

जबलपुर। शहर में पदस्थ सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर कल जबलपुर में चर्चा का विषय बना रहा। उसने दो शादियां की और दोनों ही लव मैरिज थी। जब पहली पत्नी को यह पता चला तो हंगामा मच गया और दोनों पत्नियों अफसर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई। सूत्रों की माने तो जबलपुर में पदस्थ असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर मुकेश दांगी के खिलाफ उनकी पत्नी संध्या ने धोखे से दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया है। रुपेश ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से झगड़ा हो जाने के बाद उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जो कि न्यायालय में चल रहे हैं।

इसी बीच दांगी ने दूसरी लड़की से लव मैरिज कर ली। दूसरी पत्नी भी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। विद्या नगर निवासी 26 वर्षीय संध्या दांगी मूलत: सीहोर की रहने वाली हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम महिला पुलिस थाने में पति रूपेश दांगी के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार रूपेश जबलपुर में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं। उनसे 28 मई 2015 में रायसेन के एक मंदिर में शादी हुई थी। शादी के बाद वे उनके साथ शहडोल चली गई। शादी के तीन महीने बाद घर में साफ-सफाई के दौरान रूपेश की एक पुरानी फोटो और एफआईआर मिली। फोटा उनकी करीब 11 साल पहले हुई पहली शादी की थी। इसके बारे में उन्होंने कभी जिक्र भी नहीं किया था।

पूछा तो घर में कैद कर दिया
एफआईआर मिलने के बाद संध्या ने रूपेश की पहली पत्नी मनीषा दांगी से बात की। तब उन्होंने पहली शादी के बारे में नहीं बताने का विरोध जताया। इसके बाद ससुराल में मारपीट की जाने लगी। फोन छीनकर उन्हें घर में बंद कर दिया गया और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। सास-ससुर से लेकर ननद और सभी रिश्तेदारों ने मारपीट की।

मनीषा ने बचाया
रूपेश की पहली पत्नी मनीषा ने पुलिस की मदद से उन्हें ससुराल से निकालकर भोपाल पहुंचाया। करीब एक साल से मैं उनसे अलग रह रही हूं। वहां से आने के बाद अब वे भोपाल में आकर धमकाते हैं और 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। संध्या के अनुसार पिता कैंसर के मरीज हैं, जबकि भाई की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदार उस पर आ गई है। इसलिए शनिवार को उन्होंने रूपेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रूपेश के अलावा ससुर श्रीलाल दांगी, सास पुष्पा दांगी, ननद सपना, कोमल, गीता दांगी और अन्य को आरोपी बनाया है।

दो बार की लव मैरिज
रूपेश की पहली पत्नी मनीषा दांगी ने बताया कि वे उज्जैन में एसआई हैं। रूपेश ने रिश्तेदार के यहां एक शादी कार्यक्रम में मिलने के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्होंने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। यह न्यायालय में विचाराधीन है।
रूपेश के खिलाफ विभागीय जांच के चलते मुझे वर्ष 2014 में उससे अलग होना पड़ा था। करीब एक साल पहले उन्हें संध्या का फोन आया, तो उसने रूपेश से शादी की बात बताई। ससुराल में उससे बहुत मारपीट की गई। संध्या से भी रूपेश ने लव मैरिज की थी। संध्या को कई बार समझाने के बाद उसने एफआईआर दर्ज कराई।

नहीं है कोई संतान
मनीषा ने बताया क शादी के 11 साल बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। यहां संध्या के अनुसार उनके भी अब तक कोई संतान नहीं है। इसके लिए भी उन्होंने रूपेश को ही जिम्मेदार ठहराया है।

जल्द करेंगे गिरफ्तारी
मनीषा दांगी की शिकायत पर रूपेश दांगी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने रूपेश दांगी का पद आईबी जबलपुर में डीएसपी का बताया है, जबकि संध्या के अनुसार रूपेश जबलपुर में अस्सिटेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस के पद पर हैं। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी के लिए टीम जबलपुर भेजी जाएगी।
-नीतू कुलसारिया, विवेचना अधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो