scriptइस आइडिया से लाखों की कमाई कर रहे यहां के युवा, गजब की है डिमांड | ideas for million rupee income earners | Patrika News
जबलपुर

इस आइडिया से लाखों की कमाई कर रहे यहां के युवा, गजब की है डिमांड

इस आइडिया से लाखों की कमाई कर रहे यहां के युवा, गजब की है डिमांड

जबलपुरJun 14, 2018 / 03:19 pm

Lalit kostha

ideas for million rupee income earners

ideas for million rupee income earners

जबलपुर। किसी भी पार्टी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उसकी थीम बेहद मायने रखती है। खूबसूरत चीजों और इनोवेटिव आइडियाज के साथ तैयार की गई पार्टी और फंक्शन हर किसी को पसंद आते हैं। इसके लिए सिटी यूथ भी अब पार्टीज और वर्कशॉप के लिए डिफरेंट डिजाइन और आइडियाज को फॉलो कर रहे हैं। इन दिनों सिटी में आर्ट एंड क्राफ्ट डेकोरेशन काफी हिट हो रहा है। इसके चलते सिटी यंगस्टर्स भी इस तरह के डिजाइन में माहिर होने के चलते बड़ी से बड़ी पार्टीज और वर्कशॉप को होस्ट करने का काम कर रहे हैं।

about news

यूथ अब डिजाइनिंग फील्ड में आ रहे आगे
डेकोरेशन में दिख रहे डिफरेंट इनोवेटिव आइडियाज
डेकोरेशन के लिए क्राफ्ट थीम पर फोकस

वाइट थीम पर फोकस
सिटी आर्टिस्ट रोहित और हर्षित झा ने बताया कि इन दिनों शहर में क्राफ्ट डिजाइन से जुड़ा वर्क काफी चल रहा है। लोगों द्वारा इस वर्क को पार्टी के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। इसे सिंगल कलर के जरिए डेकोरेट किया जाता है, जिसमें वाइट कलर कॉमन है। क्राफ्ट वर्क डेकोरेशन में क्राफ्ट आइटम्स से ही पूरे वैन्यू को सजाया जाता है इसके साथ ही अट्रैक्टिव फ्रैम्स भी तैयार किए जाते हैं।

वर्कशॉप में देते हैं डेमो
आर्ट एंड क्राफ्ट में भले ही युवा डिजाइन कोर्स से जुड़े नहीं होते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका टैलेंट डेकोरेशन के इस फील्ड में नजर आ रहा है। पिछले दिनों शहर में कई वर्कशॉप एेसी हुईं हैं जिसमें युवाओं द्वारा ही क्राफ्ट एंड आर्ट से जुड़ी चीजों को बनाकर होम डेकोरेशन करने और पार्टी होस्ट करने के बारे में जानकारी दी गई है।

सिटी में दिख रहा ट्रेंड
शहर में क्राफ्ट डेकोरेशन को ध्यान में रखते हुए थीम पार्टी अधिक आयोजित की जा रही है। इसके चलते मैरिज पार्टी, सगाई, मेहंदी, संगीत से लेकर बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी तक क्राफ्ट के थीम से डेकोरेट नजर आ रही हैं। डेकोरेशन में तरह-तरह के फ्रैम और कोलाज लोगों को अट्रैक्ट करने का काम करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो