इस महीने टैक्स नहीं भरा तो आपके घर पर लग जाएगा ताला
नगर निगम के राजस्व विभाग का रवैया सख्त

जबलपुर। संपत्ति टैक्स के मामले में नगर निगम सख्त हो गया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में यदि टैक्स नहीं भरा तो आपकी संपत्ति की कुर्की करके घर पर ताला डाल दिया जाएगा। नगर निगम के राजस्व विभाग ने अभी करीब १३४ करोड़ का राजस्व वसूल कर लिया है। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि इस माह उन्हें लक्ष्य पूरा करना है। लक्ष्य करीब ४०० करोड़ का है। नगर निगम के संभागीय कार्यालय के प्रभारी विपिन गुप्ता का कहना है कि हमारी टीम लगी हुई है। टैक्स वसूल किया जा रहा है। हाल ही में कुछ संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। यदि इस माह टैक्स जमा नहीं हुआ तो बड़े बकायादारों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कार्रवाई होगी।
ये कहते हैं जिम्मेदार
मार्च का महीना है क्या टैक्स सभी जगह से आ गया है?
हां, आ तो रहा है, लेकिन अमला भी लगा हुआ है।
कितना टैक्स अभी तक आ चुका है?
करीब ५ करोड़।तो क्या यही लक्ष्य है?
नहीं। लक्ष्य तो करीब ८ करोड़ रुपए का है। संपत्ति टैक्स के अलावा जलकर भी है, जिसका आकलन नहीं किया गया है।कई लोग तो एेसे हैं, जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं भरा है।
एेसे मामलों में आप क्या कर रहे हैं?
राजस्व वसूली के लिए हम किसी को नहीं बख्श रहे हैं। पुराने यदि एेसे लोग हैं तो उन्हें नोटिस सर्व किए गए हैं और समयसीमा के भीतर टैक्स भरने को कहा गया है।
यदि इसके बाद भी टैक्स नहीं भरा जाता है तो आप क्या करेंगे?
हाल ही में हमने एेसे दो मामलों में संपत्ति की कुर्की की है। एक संपत्ति का टैक्स नहीं भरा जा रहा था तो दूसरा भू-खंड है, जिसका मालिक का पता नहीं, जिससे हमने वहां नोटिस चस्पा कर दिया है।
आपका क्या टारगेट इस माह पूरा हो जाएगा?
हमारी कोशिश तो यही है। गत वर्ष भी हम टारगेट के करीब पहुंच गए थे।राजस्व वसूली के अलावा अन्य कार्य पूरे हो रहे हैं क्या?
देखिए। कार्य तो लगे रहते हैं। नियमित रूप से वहां काम होते हैं। टैक्स वसूली पर वर्ष भर फोकस रहता है लेकिन इस माह लक्ष्य पर काम किया जाता है।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज