script

पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा पड़ा कमजोर, जानें कैसा रहेगा मौसम

locationजबलपुरPublished: Oct 03, 2019 07:00:02 pm

Submitted by:

abhishek dixit

बादलों का डेरा हटते ही सामान्य के करीब पहुंचा तापमान

जबलपुर. पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा कमजोर पड़ते ही गुरुवार को आसमान साफ हो गया। बुधवार को पूरे दिन छाए रहे काले बादल गुरुवार सुबह होते ही छंट गए। दिन भर की धूप खिली रही। सुबह 11 बजे के करीब कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। पानी इतना कम बरसा कि मौसम विज्ञान केंद्र में भी रेकॉर्ड नहीं हुआ। दोपहर के समय सीधे पड़ रही सूरज की किरणें राहगीरों को चुभीं। धूप का प्रभाव तापमान पर भी पड़ा। काले घने बादल हटने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। दोपहर बाद हल्की उमस और चिपचिपाहट का अहसास हुआ।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उमस बढऩे के साथ ही गुरुवार को पारा करीब चार डिग्री चढ़ गया। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तर-पश्चिमी हवा चार किमी प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शाम 5.30 से गुरुवार शाम 5.30 बजे के बीच 0.6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। शीतकाल में कुल बारिश 017.2 हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार शुक्रवार को सम्भाग के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो