scriptबंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, नवरात्र में भी होगी झमाझम बारिश | imd issues heavy rainfall thunderstorm warning till navratri 2019 | Patrika News

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, नवरात्र में भी होगी झमाझम बारिश

locationजबलपुरPublished: Sep 28, 2019 08:07:32 pm

Submitted by:

abhishek dixit

अभी मंडराते रहेंगे काले बादलउत्तरी मप्र की ओर शिफ्ट हुआ कम दबाव का क्षेत्रबंगाल की खाड़ी का नया सिस्टम शहर में अगले सप्ताह दिखाएगा असर

monsoon_alert_2019.jpg

weather update,latest weather update in jabalpur,latest weather update,Weather update of MP,

जबलपुर. इस साल देर से आया मानसून देर से जाएगा। आसमान में काले घने बादल अभी मंडराते रहेंगे। छिटपुट और हल्की बारिश भी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन पहले तक संभाग के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। लेकिन चक्रवात से शहर का मौसम प्रभावित है। इसके कारण शनिवार को शहर को आसमान में ज्यादातर समय काले बादलों का डेरा रहा। सुबह और शाम के वक्त छिटपुट बारिश भी हुई। नमी भरी हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इसका असर अगले सप्ताह तक शहर के मौसम पर पड़ेगा। इससे नवरात्र में भी इस बार छिटपुट और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दोपहर में खिली धूप
दो दिन अच्छी बारिश के बाद शनिवार को भी काले बादलों की आवाजाही जारी रही। सुबह से आसमान में कब्जा जमाए काले बादलों ने छिटपुट बारिश भी की। दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल गायब हो गए। आसमान साफ हो गया। कुछ देर के लिए धूप खिल गई। लेकिन कुछ ही समय में सूर्य काले बादलों की चादर में छिप गया। शाम और रात को कुछ-कुछ देर के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।

सामान्य से तीन डिग्री कम
अरब सागर की ओर से आ रही नमी भरी हवा के कारण तापमान शनिवार को सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आद्र्रता सुबह के समय 93 प्रतिशत और शाम को 77 प्रतिशत थीं। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 0.6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। सीजन में कुल बारिश 1598.6 मिमी हो गई है।

दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलीं
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शनिवार को 3 किमी प्रतिघंटा की गति से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। अरब सागर की ओर से आ रही हवा के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। उत्तरी मध्यप्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शहर और संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने का अनुमान है। इसके प्रभाव से अगले सप्ताह में मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो