scriptimd nonstop heavy rain warning for next 24 hours | Heavy Rain Warning : अगले 24 घंटे नॉनस्टॉप बारिश, कई जगह बाढ़ के हालात | Patrika News

Heavy Rain Warning : अगले 24 घंटे नॉनस्टॉप बारिश, कई जगह बाढ़ के हालात

locationजबलपुरPublished: Jun 28, 2023 09:10:39 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

महाकौशल में बारिश से बिगड़े हालात..कई जगहों पर बाढ़ के हालात..नरसिंहपुर में जनजीवन प्रभावित

weather_1.jpg

जबलपुर. महाकौशल में मानसून की शुरुआत भारी मुसीबत बन गई है और लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। सिवनी-बालाघाट-मंडला नरसिंहपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। सिवनी में 5 चरवाहे एक टापू पर फंस गए तो वहीं नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। उधर मंडला में पुल पर पानी बहने लगा है, जिससे सड़क संपर्क टूट गया । वहीं मौसम विभाग की मानें तो सूबे में इस पूरे हफ्ते मौसम खराब रहेगा। कुछ जगहों पर अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.