जबलपुरPublished: Oct 12, 2022 11:53:04 am
Lalit kostha
बारिश ने बढ़ाई ठंडक, रातें होने लगी ठंडी, दिन में उमस, बारिश और धूप का खेल
जबलपुर। मौसम में पूरे दिन बदलाव देखा जा रहा है। थोड़ी-थोड़ी देर में धूप, छांव और बारिश तीनों रंग दिखाई दे रहे हैं। धूप खिलते ही उमस बढऩे लगती है तो छांव और बारिश होते ही ठंडी हवाएं मौसम को खुशनुमा बना देती हैं। हालांकि ये मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। मौसम में बदलाव के चलते अस्पतालों में वायरल, सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।