scriptWeather Forecast : शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, अभी और गिरेगा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम | imd weather forecast jabalpur astro weather prediction | Patrika News

Weather Forecast : शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, अभी और गिरेगा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम

locationजबलपुरPublished: Feb 09, 2020 08:05:16 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Weather Forecast : न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.4 डिग्री पर पहुंचा

Weather Alert

Weather Alert

जबलपुर. शहर में मंडराने वाले काले बादल रविवार को छंट गए। बादलों की विदाई के साथ ही सर्दी ने जोर दिखाया। पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा से पारा तेजी से लुढ़का। सुबह के समय कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। सूर्योदय के बाद निकली धूप गुनगुनी लगी। लेकिन, दिन में भी शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी महसूस हुई। धूप में खड़े होने पर भी ठंडी हवा चुभी। शाम के बाद चली हवा ने मौसम में और सर्दी घोल दी।

2.8 डिग्री की गिरावट, सामान्य से चार नीचे
आकाश साफ होते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। सुबह के समय तापमान सामान्य से चार डिग्री तक नीचे चला गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री नीचे बना रहा। शनिवार (10.2) के अपेक्षाकृत न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ रविवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम के बाद न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 81 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत दर्ज हुई। उत्तरी हवा पांच किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली।

दो दिन ठंड रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ होने के साथ ही उत्तरी हवा चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। रविवार को पूरे दिन शीतलहर चली। सोमवार को सम्भाग में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। शहर में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है। इसके कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर आने की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो