जबलपुर

फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

जबलपुरMar 16, 2020 / 07:30 pm

abhishek dixit

Weather Alert : सावन का तीसरा सोमवार,उम्मीद से कम मेघ मल्हार

जबलपुर . सोमवार को आकाश साफ रहने के साथ दोपहर में धूप का असर बना रहा। दिन में तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्मी का हल्की अहसास हुआ। हालांकि बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों से शीतल के हवा के झौंके सोमवार को भी आते रहे। हवा के असर से सुबह और रात को हल्की सर्दी महसूस हो रही है। शाम होते ही मौसम में बदलाव आ रहा है। आसपास के क्षेत्रों से आ रही नमी युक्त हवा और सर्द हवा मौसम में ठंड घोल रही है। शहर के उपनगरीय और बाहरी क्षेत्रों में रात से भोर तक सर्दी बनी हुई है। इससे एक-दो दिन में पारे की चाल और मौसम के मिजाज में फिर परिवर्तन की सम्भावना है।

तापमान में वृद्धि के बाद भी सामान्य से नीचे
आकाश साफ रहने के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट और दोपहर में धूप का असर बढऩे पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। आद्र्रता 73 प्रतिशत थीं।

बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को करीब चार किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से उत्तर-पूर्वी हवा चली। उत्तरी हवा के असर और आसपास नमी के कारण अभी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हो रही है। सुबह और रात को हल्की ठंड बनी हुई है। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्के बादल मंडराने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की और मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

Home / Jabalpur / फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.