scriptWeather Update : बादलों ने दिन में बढ़ाई उमस, बारिश होने की भी संभावना, जानें मौसम का हाल | imd weather forecast with prediction today madhya pradesh | Patrika News

Weather Update : बादलों ने दिन में बढ़ाई उमस, बारिश होने की भी संभावना, जानें मौसम का हाल

locationजबलपुरPublished: Feb 22, 2020 06:48:09 pm

Submitted by:

abhishek dixit

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा दक्षिणी से उत्तरी हुई

weather

weather

जबलपुर. हवा की दिशा बदलने पर शुक्रवार को उछलने वाले पारे की चाल शनिवार को पलट गई। बादलों के मंडराने के बीच तापमान में गिरावट आई। तापमान में कमी हवा की दिशा में परिवर्तन से हुआ। हल्के बादल छाने के साथ ही सुबह के समय हल्की ओस छायीं। मौसम में नमी से हवा में हल्की ठंडक रही। रात तक चल रही दक्षिणी हवा की दिशा शनिवार को सुबह बदलकर उत्तरी हो गई। पहाड़ी राज्यों से आने वाली उत्तरी हवा से हल्की ठंड का अहसास हुआ। बादलों के कारण दोपहर में उमस की वजह से गर्मी की आहट हुई। रात को मौसम सुहाना बना हुआ है।

पारा लुढ़कने पर भी सामान्य से ज्यादा
मौसम में परिवर्तन के साथ ही शनिवार को पारा लुढ़का। तापमान कम होने के बाद भी पारा सामान्य से ऊपर बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। लेकिन शुक्रवार (30) के अपेक्षाकृत 0.8 डिग्री कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार(19.8) के अपेक्षाकृत 2.2 डिग्री कम है। आद्र्रता सुबह के समय 87 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत थीं। उत्तरी हवा पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चलीं।

अभी मंडराते रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। इसके प्रभाव के कारण बादल बने हुए है। बादलों के अभी दो से तीन दिन तक मंडराते रहने की संभावना है। हवा की दिशा बदलने से रविवार को न्यूनतम तापमान में कुछ और कमी आ सकती है। रविवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो