scriptसुबह तल्ख धूप, दोपहर में चली गर्म हवा, शाम को हल्के बादल | IMD weather update news in madhya pradesh | Patrika News

सुबह तल्ख धूप, दोपहर में चली गर्म हवा, शाम को हल्के बादल

locationजबलपुरPublished: Apr 25, 2021 02:41:47 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम के बदलते मिजाज के बीच पारा चढ़ा

IMD weather update

IMD weather update

जबलपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को सुबह आकाश साफ रहा तो तल्ख धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में गर्म हवा की लपटें चल रही हैं। वहीं शनिवार शाम को हल्के बादलों ने फिर से आसमान को घेर लिया था। पूरे दिन मौसम के बदलते मिजाज के बीच पारा उछलता रहा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी महसूस हुई। रात में उमस वाली गर्मी ने पसीना निकाला।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 28 प्रतिशत और शाम को 16 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा औसतन 5-6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवात है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शनिवार को शाम को स्थानीय बादल बनें। जो कि कुछ ही देर में डिजॉल्व हो गए। रविवार को शहर में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो