14 से सीधे 7.6 डिग्री सेल्सियस
रविवार के अपेक्षाकृत सोमवार को न्यूनतम तापमान तकरीबन आधा रह गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये रविवार (14) के मुकाबले 6.4 डिग्री कम है। सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान रविवार को 19.4 था। इसमें सोमवार को मामूली वृद्धि हुई। बढ़कर 20.8 डिग्री हो गया। फिर भी ये सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत दर्ज हुई। उत्तर-पूर्वी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली।
आज और कल उमड़ते रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर आ रहा है। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क ही बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को हल्के काले बादल उमडऩे का अनुमान है। संभाग में कहीं-कहीं बेहद छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बादलों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है।