scriptगर्मी में ऐसी है इस खास शहर की नाइट लाइफ | in Summer this city enjoy night life | Patrika News

गर्मी में ऐसी है इस खास शहर की नाइट लाइफ

locationजबलपुरPublished: Apr 25, 2019 02:17:16 am

Submitted by:

mukesh gour

लजीज खाने की खुश्बू से महकने लगी शहर की चौपाटियां

in Summer this city enjoy night life

in Summer this city enjoy night life

जबलपुर. शहर में एक बार फिर से मौसम गर्म होने के साथ ही बाजारों और चौपाटियों में शाम की रौनक बढऩे लगी है। शाम से शुरू होकर यह सिलसिला देर रात तक यू ही चलता रहता है। सदर चौपाटी में शाम सात बजे के बाद भीड़ उमड़ती है, वह रात 11.30 बजे तक बनी रहती है। ऐसा ही कुछ नजारा सिविक सेंटर चौपाटी का है। विजय नगर में विकसित की गई चौपाटी भी इन दिनों चाट-पकोड़ी, पिज्जा-बर्गर और चायनीज नूडल्स की खुश्बू से महकती रहती है। गर्मी का असर तेज होने के बाद शहर के तमाम फूड पॉइंट्स की ओर रोज निकलने लगे हैं। गर्मी आते ही शहर में नाइट लाइफ का नजारा देखते ही बनता है। रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक का टाइम पीक पर होता है, जब लोग अपने परिवार और फेंड्स के साथ यहां पहुंच रहे हैं। सैर सपाटे के साथ-साथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, इटेलियन, चाइनीज फूड का मजा लिया जा रहा है। यह नजारा इन दिनों शहर में आम हो चुका है। आइए नजर डालते हैं कि शहर में किस तरह की लाइफ स्टाइल का मजा लिया जा रहा है।
इन जगहों पर पहुंच रहे फूडीज
कमानिया
मालवीय चौक
सदर
कटंगा
सिविक सेंटर
गोलबाजार
श्याम टॉकीज
विजय नगर

पहले सैर सपाटा, फिर चटखारे
पहले लोग सैर सपाटे के लिए निकल रहे हैं, वहीं फिर घर लौटते समय चौपाटी या रोड साइड बने फूड कॉर्नर पर पहुंचकर चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा रहा है। चौपाटी में जहां इंडियन, साउथ इंडियन फूड मिलता है, वहीं वहां पर मोमोज, नूडल्स, पिज्जा, बरगर जैसी चीजें भी मिलने से लोगों को कई ऑप्शन मिल रहे हैं।
आइस्क्रीम पार्लर में भीड़
आउटिंग और भर पेट खाना खाने के बाद गर्मी में आइस्क्रीम पार्लर की ओर भी लोग खिंचे जा रहे हैं। आइस्क्रीम पार्लर्स में देर रात तक भी लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा मटका कुल्फी का स्वाद चखने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लस्सी और मैंगो शेक पीने का शौक रखने वाले लोग भी इन जगह पर पहुंचकर लुत्फ उठा रहे हैं। इस तरह शहर के लोग पूरी तरह नाइट लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इन बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो