scriptयहां होता है देश का सबसे मीठा मटर, देश विदेश में है सबसे ज्यादा डिमांड लेकिन… | india sweetest pea in mp, highest demand abroad | Patrika News

यहां होता है देश का सबसे मीठा मटर, देश विदेश में है सबसे ज्यादा डिमांड लेकिन…

locationजबलपुरPublished: Nov 25, 2021 12:38:35 pm

Submitted by:

Lalit kostha

यहां होता है देश का सबसे मीठा मटर, देश विदेश में है सबसे ज्यादा डिमांड
 

demo pic

demo pic

जबलपुर। एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित हरे मटर के सभी बारदानों पर जबलपुरी मटर का लोगो लगाना मुश्किल हो सकता है। मटर उत्पादक किसानों ने पहले ही बड़ी मात्रा में बारदानों की खरीदी कर ली है। अब यदि उनके पास लोगो पहुंचेंगे तो वे भराई और सिलाई के समय इसे लगा सकते हैं। दूसरी तरफ मटर खरीदी करने वाले ज्यादातर व्यापारी मंडी में लोगों लगाने में अक्षमता जाहिर कर चुके हैं। अब उद्यानिकी विभाग बारदाना उत्पादकों से संपर्क कर रहा है।

एक जिला एक उत्पाद तहत इस्तेमाल किया जाना है लोगो
जबलपुरी मटर की नहीं लगी छाप बिना ब्रॉडिंग के ही खरीदे बारदाने
अब बारदाना निर्माताओं से सम्पर्क में जुटा उद्यानिकी विभाग

जिले में मटर की पैदावार व्यापक पैमाने पर होती है। इसकी आवक शुरू हो गई है। आगामी 10 से 15 दिन में ज्यादा किसानों की फसल तैयार होकर सहजपुर एवं विजय नगर स्थित कृषि उपजमंडी में आना शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने हरे मटर की पहचान बढ़ाने के लिए इसे एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित किया है। पूर्व में हुई बैठकों में तय किया गया कि मटर का लोगो बारदानों पर लगाया जाएगा ताकि जहां भी यह जाए, वहां जबलपुरी मटर के रूप में पहचान बने, लेकिन लोगो वितरण की व्यवस्था से पहले ज्यादातर किसानों ने नाइलोन से बने झिल्ली वाले बारदाने खरीद लिए हैं। उन पर कम्पनी का मोनो तो है लेकिन जबलपुरी मटर का टैग नहीं है। मटर खरीदी करने वाले व्यापारियों के साथ हाल में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मंडी में बारदानों में लोगो लगाना सम्भव नहीं है।

 

green peas
IMAGE CREDIT: patrika

अलग-अलग जिलों में उत्पादक
बारदानों को तैयार करने के लिए इंदौर और भोपाल के अलावा जिले में भी उद्योग हैं। अब उद्यानिकी विभाग उनसे संपर्क कर रहा है, ताकि उस उद्योग में ही सिलाई करते वक्त लोगो लग जाए। अब जो नया माल आएगा, उस पर यह चिह्न हो सकता है। सहजपुर मटर व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि बैठक में प्रशासन को सुझाव दिया है कि निर्माताओं के पास लोगो भेजे जाएं।

जबलपुरी मटर का लोगो तैयार कर लिया गया है। किसानों ने पूर्व में बारदाने खरीद लिए थे, उनमें इसे लगाना मुश्किल है। हां जो नए बारदाने बनेंगे उन पर इसे लगाया जाएगा। इसके लिए थोक व्यापारियों को उत्पादकों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
– ऋजु बाफना, सीईओ, जिला पंचायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो