scriptIndian Navy Day : लहरों से फाइट करते हैं यहां के नौजवान, दुनिया में फहराया परचम | Indian Navy Day | Patrika News

Indian Navy Day : लहरों से फाइट करते हैं यहां के नौजवान, दुनिया में फहराया परचम

locationजबलपुरPublished: Dec 04, 2018 01:06:21 am

Submitted by:

abhishek dixit

नौ सैनिक कैम्प करके लौटे नौ कैडेट्स, आइएनएस सुवर्णा की सैर

Indian Navy Day jabalpur

Indian Navy Day jabalpur

जबलपुर। बरगी डैम की लहरों पर सवार होकर शहर के कैडेट्स ट्रेनिंग लेते हैं और वही कैडेट्स फिर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के नौसेना कैंप के लिए इस बार भी शहर की नेवल कैडेट्स ने कड़ा प्रयास किया और एक बार फिर से अपनी जगह बनाई। इस बार शहर से नौ कैडेट्स को नौसैनिक कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला, जहां उन्होंने विविध नौसैनिक गतिविधियों में पार्टिसिपेट करते हुए शहर और प्रदेश को गौरवान्वित किया। जबलपुर में समुद्र नहीं है, लेकिन यहां के लोगों में नौ सेना जॉइन करने का उत्साह खूब है। तभी तो वह टू एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के माध्यम से अपने सपने को साकार करने में जुट गए है। इंडियन नेवी डे के मौके पर हम आपको मिलवा रहे हैं, उन होनहारों से जिन्होंने कड़ी मेहनत के चलते कारवार, कर्नाटक में अपनी पहुंच बनाई और उन्हें आइएनएस सुवर्णा में विजिट करने का अवसर मिला। इंडियन नेवी शिप में बैठने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। यह मौका चुनिंदा लोगों को ही मिलता है, जिसे शहर के 9 कैडेट्स ने पाया है।

बोट पुलिंग से लेकर ड्रिल में हिस्सा
कारवार, कर्नाटक में राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें देशभर से नेवल कैडेट्स शामिल हुए। सबसे पहले कैडेट्स को स्विमिंग टेस्ट से गुजरना पड़ा। उसके बाद बोट पुलिंग, ड्रिल, सेमाफोर, बेस्ट कैडेट जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी पड़ी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर बोट पुलिंग प्रतियोगिता में टॉप 4 पोजीशन पर जगह बनाई।

ये कैडेट रहे शामिल
शहर के कैडेट अभिषेक महावर, भावेश कुमार राय, लिएंडर सिक्वेरा, उमंग गुप्ता, अक्षय कुमार आडवाणी, आलोक कुशवाहा, अनुष्का एरिस्टोटल, सौम्या राठौर और अमीषा पटेल का सलेक्शन हुआ। भावेश ने बताया कि नौसेना में सलेक्शन के कठिन नियम हैं। जबलपुर में कॉम्पीटिशन के बाद रायपुर में लगातार तीन कैंप अटेंड किए, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कैडेट्स शामिल हुए। सभी के बीच प्रतियोगिताएं हुईं और बेस्ट का चुनाव किया गया।

यह हुई प्रतियोगिताएं
बोट पुलिंग, शिप मॉडलिंग, सीमाफोर, हेल्थ एंड हाइजीन, ड्रिल, बेस्ट कैडेट।

सपने सच होने जैसा
अमीषा पटेल के मुताबिक आइएनएस सुवर्णा की विजिट करने का अवसर एक सपने सच होने जैसा रहा। केवल शिप के बारे में सुना था, शिप में क्या-क्या चीजें होती हैं, यह देखने और समझने का अवसर केवल नौसैनिक के माध्यम से ही मिला। कैडेट उमंग का कहना है कि उन्होंने कैंप के लिए कड़ी मेहनत की और अब कोशिश रहेगी कि डिफेंस जॉइन कर अपना सपना पूरा करें।

शहर के कई होनहार नेवी में ऑफिसर
– जबलपुर से ही पढ़े संजीव काले वर्तमान में मुम्बई में रीयर एडमिरल पोस्टेड हैं। वे क्राइस्ट चर्च स्कूल से पढ़े हैं।
– शहर के दीपांकर अधिकारी वर्तमान में नेवी में बतौर लेफ्टिनेंट कमांडर पदस्थ हैं। उन्होंने कुछ समय होम टाउन जबलपुर में एनसीसी नेवी यूनिट में सीओ का पद भी संभाला।
– शहर के प्रणय शुक्ला भी नेवी में सब लेफ्टिनेंट पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि नेवी में जवानों की संख्या बाकी डिफेंस से कम है। इस वजह से उन्होंने नेवी को चुना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो