scriptसौगात: नए साल में उड़ान भरेगी इंडिगो की ये शानदार फ्लाइट | Indigo new flights in India | Patrika News

सौगात: नए साल में उड़ान भरेगी इंडिगो की ये शानदार फ्लाइट

locationजबलपुरPublished: Dec 16, 2018 11:23:32 am

Submitted by:

Premshankar Tiwari

इंडिगो द्वारा पहली बार डुमना से शुरू की जा रही है विमान सेवा

two new flights started between Jodhpur and Delhi

two new flights started between Jodhpur and Delhi

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से पांच जनवरी को पहली बार इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह उड़ान सीधे हैदराबाद जाएगी और वहां से आएगी। इंडिगो विमान कंपनी के अधिकारियों ने कुछ माह पूर्व जबलपुर से अहमदाबाद व पुणे सीधी फ्लाइट चलाने के संकेत दिए थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह संभव नहीं हो सका। इसी कारण अब इंडिगो हैदराबाद फ्लाइट शुरू कर रहा है। यदि इस रूट पर इंडिगो सफल रहा, तो ऐसा माना जा रहा है कि अन्य बड़े शहरों से भी कनेक्टिविटी जल्द शुरू की जाएगी।

एयरपोर्ट में सेटअप तैयार
हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर के वक्त डुमना पहुंचेगी। इसके लिए डुमना एयरपोर्ट ने तैयारियां कर ली हैं। इंडिगो ने भी एयरपोर्ट पर अपना सेटअप तैयार कर लिया है।

पहली उड़ान पर्याप्त यात्री
हैदाबाद से जबलपुर और जबलपुर से हैदराबाद के लिए उडऩे वाली इंडिगो की पहली उड़ान सामान्य यात्री संख्या के साथ होगी। कारण है कि रोजाना जबलपुर और हैदाबाद से सैकड़ो यात्रियों को आना-जाना होता है। एक ही फ्लाइट होने के कारण कई बार यात्रियों को दूसरे या तीसरे दिन तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

एयर इंडिया ने की थी बंद
एयर इंडिया द्वारा इस मार्ग पर फ्लाइट चलाई जा रही थी। लेकिन कुछ माह पूर्व एयर इंडिया ने एकाएक इस मार्ग पर विमान सेवाएं बंद कर दी। जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी।

55 मिनिट अधिक लेगी समय
इंडिगो की फ्लाइट स्पाइस जेट की फ्लाइट के मुकाबले 55 मिनिट अधिक समय तक हवा में रहेगी। इंडिगो जबलपुर से हैदराबाद और हैदराबाद से जबलपुर की उड़ान कुल 2.35 मिनिट में पूरा करेगी। वहीं स्पाइस यह उड़ान एक घंटे 40 मिनिट में पूरा करती है।

हैदराबाद से जबलपुर का फेयर

तारीख – इंडिगो – स्पाइस जेट
05-3948-4329
06-4683-5117
07-3948-4803
08-4158-5117
09-3948-4329
10-2449-4119

जबलपुर से हैदराबाद का फेयर

तारीख – इंडिगो – स्पाइस जेट
05-4866-4985
06-4129-4958
07-4129-4251
08-3816-4251
09-3816-3987
10-2499-3567

यह रहेगा इंडिगो का शेड्यूल
हैदराबाद से:- सुबह 11.40 बजे
जबलपुर पहुंचने का समय:- दोपहर 02.00 बजे
जबलपुर से :- दोपहर 2.20 बजे
हैदराबाद पहुंचने का समय:- दोपहर 4.55 बजे

इस समय पर चल रही है स्पाइस
हैदराबाद से:- सुबह 11.55 बजे
जबलपुर पहुंचने का समय:- दोपहर 01.35 बजे
जबलपुर से :- दोपहर 1.55 बजे
हैदराबाद पहुंचने का समय:- दोपहर 3.35 बजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो