जबलपुरPublished: Oct 13, 2022 02:28:26 pm
Lalit kostha
अमानवीय प्रथा : मृत गर्भवती का पेट चीर कर निकाला, दफनाया
जबलपुर. जिले के पनागर थाना क्षेत्र का ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर यकीन करना अत्यंत मुश्किल है। प्रथा के नाम पर श्मशान में मृत गर्भवती महिला का पेट चीरकर उसके कोख से आठ माह के मृत शिशु को निकाला गया। ऐसी प्रथा है कि बच्चे का अग्नि संस्कार नहीं होता है, बल्कि दफनाया जाता है। इसलिए ऐसा किया गया, घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।