ट्रेडिशनल स्पॉट्स
जबलपुर में जब पिकनिक या आउटिंग का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले भेड़ाघाट का नाम आता है। भेड़ाघाट ट्रेडिशनल स्पॉट्स है। यहां पानी है, मार्बल का पहाड़ है और प्राकृतिक सुंदरता है। इसी कारण सबसे पहले लोग यहीं पर जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही त्रिपुरी स्मारक, डुमना नेचर पार्क, भंवरताल पार्क भी लोगों के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स के रूप में पसंद किए जाते हैं।
वाटर स्पॉट्स खींचते हैं अपनी ओर
बरगी डैम, परियट, लम्हेटाघाट, भदभदा, पायली, कटाव बगदरी फ ॉल, कटंगी वॉटर फ ॉल, भैंसाघाट।
कुछ नए पिकनिक स्पाट्स
– झिंझरी जबलपुर से कटनी रोड स्थित है। यह निचली पहाडिय़ों का समूह है। यहां पर भी यंगस्टर्स जाना पसंद करते हैं।
-तेवर के पास स्थित त्रिपुरी गांव। यहां पर प्राचीन मूर्तियां हैं, जिसे देखने लोग जाते हैं। यह भी पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है।
-शहर से लगभग 50 किमी दूर मझौली में विष्णु वराह मंदिर है। यह भी लोगों के बीच पसंद किया जाता है।
नए प्रयास भी
भेड़ाघाट में लेजर शो शुरू कर दिया गया है। डुमना नेचर पार्क में लाइटिंग की जा रही है, ताकि रात में खूबसूरती देखी जा सके। पायली में नौकाएं शुरू कर दी गई हैं। नाव की सहायता से टापू जाया जा सकता है। बरगी डैम में वॉटर स्पॉट्स शुरू कर दिए गए हैं।
फार्म हाउस भी बना पिकनिक स्पॉट्स
शहर में बहुत से लोगों के स्वयं के फार्म हाउस हैं। जब कभी पिकनिक मनाने का दिल करता है तो परिवार और दोस्तों के संग लोग इन जगहों पर भी पिकनिक मनाने जाते हैं। यह भी पिकनिक स्पॉट्स के रूप में उभर रहा है।
यहां मिलती है मानसिक शांति
ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, कचनार सिटी शिव मंदिर, चौंसठ योगिनी टेम्पल, बरेला का शारदा देवी मंदिर, पाटबाबा में जाकर स्पिरिचुअल्टी मिलती है। आजकल लोगों के बीच कई नए स्पिरिचुअल पिकनिक स्पॉट्स पसंद किए जा रहे हैं। इनमें बरगी रोड पर महाकाली स्टेच्यु, ज्योतेश्वरी महादेव टेम्पल, तेवर त्रिपुरी सुंदरी मंदिर भी लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बनते जा रहा है।
ये हैं बेहतरीन स्पॉट्स
– धुआंधार
– भेड़ाघाट
– पंचवटी
– बरगी डैम
– भंवरताल गार्डन
– 64 योगिनी मंदिर
– पाइली
– परियट
– डुमना नेचर पार्क
– शैलपर्ण उद्यान, देवताल
– मदन महल फोर्ट