scriptISRO : मध्यप्रदेश के इस शहर में इसरो कराने जा रहा साइंस एग्जिबिशन, जानें तारीख व महत्वपूर्ण फैक्ट्स | ISRO science exhibition in jabalpur know dates and Admission | Patrika News

ISRO : मध्यप्रदेश के इस शहर में इसरो कराने जा रहा साइंस एग्जिबिशन, जानें तारीख व महत्वपूर्ण फैक्ट्स

locationजबलपुरPublished: Nov 30, 2019 08:53:44 pm

Submitted by:

abhishek dixit

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ होंगे खास व्याख्यानपरमाणु ऊर्जा जन-जागृति अभियान पर आधारित होगा जिज्ञासा कार्यक्रम

isro_scientist.jpg

ISRO

जबलपुर. गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसम्बर से गर्वनमेंट साइंस कॉलेज में होगा। कार्यक्रम की थीम इस वर्ष परमाणु ऊर्जा-जन जागृति अभियान पर आधारित होगी। कार्यक्रम में प्रथम दिन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च के वैज्ञानिक डॉ. विपुल तान्ना का ‘प्लाज्मा विज्ञान के टेक्नोलॉजिकल अनुप्रयोग’ पर दोपहर 3 बजे से व्याख्यान होगा। इसके साथ ही कई वैज्ञानिकों के व्याख्यान भी होंगे। उन्मेष विज्ञान विचार संगठन के अध्यक्ष डॉ. संजय अवस्थी ने बताया कि पिछले 14 से निरंतर जबलपुर में जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञान मेला और कई आयोजन
कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा समर्थित जिज्ञासा विज्ञान मेले में विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला, अंतरविद्यालयीन पोस्टर एवं पेंटिग, प्रश्नमंच, विज्ञान नाटक, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान सेमीनार व अंतरमहाविद्यालयीन पोस्टर और पेंटिग, सेमीनार और रोबोटिक्स व टेक्नोफेस्ट के साथ वैज्ञानिकों के व्याख्यान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान का कार्यक्रम भी होगा।

डॉ. विपुल तान्ना का व्याख्यान
साइंस कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एएल महोबिया ने बताया कि 2 दिसम्बर को अंतरविद्यालयीन निबंध, पोस्टर/पेंटिग का आयोजन होगा। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लोक व्यापीकरण की राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ प्लॉज्मा रिसर्च के वैज्ञानिक डॉ. विपुल तान्ना का प्लॉज्मा विज्ञान के

टेक्नोलॉजिकल अनुप्रयोग पर व्याख्यान होगा। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘नाभिकीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कल, आज और कल। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘राष्ट्र की समृद्धि हेतु हरित ऊर्जाÓ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय ‘स्वच्छ भारत: स्वस्थ पर्यावरण’ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो