script

जबलपुर भोपाल के लिए दौड़ी ये ट्रेन, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

locationजबलपुरPublished: Apr 09, 2021 01:53:49 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर भोपाल के लिए दौड़ी ये ट्रेन, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
 

 Train Engine

Train Engine

जबलपुर। शहर से भोपाल तक आवाजाही के लिए गुरुवार से एक और ट्रेन बढ़ गई। लगभग एक वर्ष से बंद हबीबगंज-अधारताल-हबीबगंज इंटरसिटी (02051/52) ट्रेन फिर से पटरी पर लौट आयी है। गुरुवार को ट्रेन ने पहला फेरा लगाया। इस ट्रेन के शुरु होने के साथ ही भोपाल-इटारसी से जबलपुर के बीच अपडाउनर्स को बड़ी राहत मिली है। शहर तक पढ़ाई, उपचार और रोजगार के लिए आने वाले यात्रियों को आवाजाही के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध हो गया है।

हबीबगंज-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन सेवा प्रारंभ
फिर से पटरी पर दौड़ी हबीबगंज इंटरसिटी, अपडाउनर्स को राहत

यह टे्रन 02051 हबीबगंज से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर सुबह 11.05 बजे अधारताल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अधारताल से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर 3.50 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जहां से दोपहर 3.42 बजे चलकर रात 9.35 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। मदनमहल, श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और होशंगाबाद में ठहराव होने से यात्रा सुविधा बढ़ गई है। पमरे में रेल मार्ग पूरी तरह विद्युतीकृत होने के बाद छोटी दूरी के लिए मेमू ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड ने जोन में मेमू ट्रेन संचालन सम्ंबंधी जानकारी मांगी है।

जोन ऑफिस में बनें दो पूल
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्मचारियों को सुरक्षा देने पश्चिम मध्य रेल में अधिकारियों-कर्मचारियों को दो पूल में बांट दिया गया है। ये अब एक-एक दिन के अंतराल में कार्यालय आएंगे। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य हो सकें। ऐसी ही व्यवस्था की मांग अब रेल मंडल कार्यालय में भी हो रही है। यहां कई विभागों में कर्मी संक्रमित हो चुके है।

नई व्यवस्था से नाराज
पमरे की ओर से रनिंग स्टाफ के लाइन बॉक्स की नई व्यवस्था पर मजदूर संघ ने विरोध जताया है। सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ नेे प्रशासन से लाइन बॉक्स की व्यवस्था में पुनर्विचार की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो