scriptजंगल में लड़की से किस करने के दौरान हुआ विवाद, लड़का ने मारकर पत्तों से ढक दिया शव | Jabalpur: Boy killed school girl when she refused kiss | Patrika News

जंगल में लड़की से किस करने के दौरान हुआ विवाद, लड़का ने मारकर पत्तों से ढक दिया शव

locationजबलपुरPublished: Sep 09, 2019 08:59:54 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

पांच सितंबर को जंगल में मिली थी लड़की की लाश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

59.jpg
जबलपुर/ कुंडम के बीजपुरी जंगल में पांच सितंबर को छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। छात्रा की लाश जंगल में पत्तों से ढका हुआ था। उस वक्त वह स्कूल ड्रेल पहनी हुई थी। अब इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। रविवार को पुलिस ने पूरे मामले पर पर्दा उठाया है। साथ ही आरोपी लड़का को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़की का प्रेमी है।
जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की तीन सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल से वह नहीं लौटी तो पिता तलाश में जुट गए। पांच सितंबर को जंगल में लाश मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। उसके बाद पुलिस को बैग से एक मोबाइल मिला था। वहीं से पुलिस को अहम सुराग मिले। उसके बाद आगे की जांच शुरू की गई। तीन बाद ही पूरे मामले को सुलझा लिया गया।
मैसेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जबलपुर पुलिस के अनुसार छात्रा के मोबाइल पर हुई आखिरी कॉल और आउटगोइंग मैसेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची। छात्रा इससे से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने तीजा का व्रत भी रखा था। पुलिस ने छात्रा और आरोपी के मोबाइल का डाटा रिकवर किया तो पूरी हत्या की गुत्थी खुलती चली गई।
एसपी अमित सिंह ने कहा कि कुंडम पुलिस ने मामले में छात्रा के दोस्त को खमरिया निवासी रमन सिंह सैयाम को गिरफ्तार किया है। रमन और छात्रा दोनों कॉमर्स से पढ़ाई कर रहे थे और दोनों की सपलीमेंट्री आयी थी। रमन ने पुलिस को बताया कि तीन सितम्बर को दोपहर ढाई बजे उसने छात्रा को बीजापुरी के जंगल में मिलने के लिए बुलाया था।
67.jpg
किस को लेकर हुई थी बात
जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि जो मैसेज मोबाइल मिले हैं, उसके अनुसार लड़के ने लड़की से किस की डिमांड की थी। जिसमें लिखा था कि मैं किस करना चाहता हूं। उसके अगले दिन दोनों जंगल में मिलने पहुंचे थे। इसे लेकर लड़की बहुत सीरियस थी और वो इससे शादी करना चाहती थी
इनकार करने पर मार दिया
एसपी अमित सिंह ने कहा कि जंगल में दोनों की मुलाकात हुई। किस करने के दौरान आरोपी रमन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसका लड़की ने विरोध किया तो यह बौखला गया। उसके बाद लड़के ने सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद लड़के ने जंगल में पत्तों से उसका शव ढक दिया। फिर वहां से वह भाग गया। अपने फोन के सारे कॉल और मैसेज डिलीट कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो