जबलपुरPublished: Oct 13, 2022 03:44:03 pm
Lalit kostha
ट्रेन में मुंबई जा रहे युवक से 50 लाख रुपए बरामद
जबलपुर/ बैग में 50 लाख रुपए भरकर मुंबई जा रहे युवक को नरसिंहपुर के गंज स्टेशन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह रकम जबलपुर के एक कारोबारी ने भेजी थी। हवाला की आशंका होने पर मामले की जांच की जा रही है। इसकी सूचना आयकर अधिकारियों को भी भेजी गई है।