scriptआम जनता आपके साथ, वही सबसे बड़ी ऊर्जा | Jabalpur, cm kamalnath,minister,bjp president mp | Patrika News

आम जनता आपके साथ, वही सबसे बड़ी ऊर्जा

locationजबलपुरPublished: Feb 16, 2020 12:30:57 pm

Submitted by:

gyani rajak

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का बयान
 

cm kamalnath

jabalpur. cm kamalnath with vice president of india Venkaiah Naidu.

जबलपुर. आम जनता यदि आपके साथ है, वही सबसे बड़ी ऊर्जा होती है। किसी नियुक्ति या व्यक्ति से यह नहीं आती है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर कही। शनिवार को शहीद स्मारक गोलबाजार में विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सोचती है कि इससे वह मजबूत होगी तो यह भ्रम नहीं रखे। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टीपहले के अध्यक्ष से संतुष्ट नहीं थी।

मुख्यमंत्री का कहना था कि आम जनता का आपके साथ होना बहुत जरुरी है। उन्होंने दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सभी के साथ आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव तथा संगठन के विषय में चर्चा की। चुनाव की तैयारियां किस प्रकार करनी है, उस पर विचार मंथन किया गया। उन्होंने आगामी दोनों उप चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिर इतिहास बनाएंगे

आम जनता आपके साथ, वही सबसे बड़ी ऊर्जा
प्रदेश सरकार के इन मंत्रियों ने भी यह कहा

शहर में एक निजी समारोह में शामिल होने आए प्रदेश शासन के मंत्रियों ने अपने विभागो की योजना और वर्तमान विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने अपने विभागों की बैठक ली।
कुछ दिनों का स्थगन, चलेगी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना चलती रहेगी। कुछ समय के लिए योजना को स्थगित किया गया है। उसे कुछ अंतराल के उपरांत पुन: चालू किया जाएगा। यह जानकारी जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उनका कहना था कि यह अच्छी योजना है। जो बुजुर्ग सक्षम नहीं है, उन्हें इसके माध्यम से तीर्थ स्थानों का दर्शन कराया जाता है। अभी परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए इसे रोका गया है। उन्होंने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार को अपने वचन पत्र के वादे पूरे करने की बात कही है। इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। पूरा कांग्रेस मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री कमलनाथ के वायदों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
मामा बनकर पूर्व सीएम ने किया छलावा

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। वह जनता के बीच मामा बनते रहे, लेकिन जीजा और बहनों के साथ धोखा किया। प्रदेश सरकार अपने वायदों को निभा रही है। लोगों को सस्ती बिजली मिल रही है। किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के हिस्से की १४ हजार करोड़ रुपए की राशि जारी नहीं की है। रोजगार गारंटी तक का पैसा रोका गया है। प्रदेश सरकार योजनाओं के साथ राजनीति नहीं करती। यह काम केवल केंद्र सरकार कर रही है।
आम जनता आपके साथ, वही सबसे बड़ी ऊर्जा

 कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ाने की नहीं है मंशा

प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ाने की अभी मंशा नहीं है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए गाइडलाइन में २० प्रतिशत की कटौती कर आम आदमी को राहत दी गई थी। उन्होंने पंजीयन, आबकारी एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान एवं स्थान को लेकर अक्सर विवाद सामने आते हैं। इसलिए अब नगरीय निकायों के माध्यम से दुकानें तैयार कराई जाएंगी। इससे निकायों की आय में बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही लोगों के द्वारा शराब दुकान के स्थान को लेकर होने वाले विवाद में कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि एक गोदाम से दूसरे गोदाम जब शराब भेजी जाती है तो उसमें गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। इसे ऑनलाइन किया जाएगा। उप दुकानों के खोलने के सवाल पर कहा कि इसका मकसद नई दुकान खोलना नहीं, बल्कि अवैध शराब के विक्रय को रोकना है। दुकानों को विकल्प दिया गया था दबाव नहीं है। जीएसटी पर उनका कहना था कि इस्टेट का राजस्व ठीक है लेकिन सेंट्रल की तरफ से वसूली ठीक नहीं है। इसी प्रकार प्रदेश का हिस्सा भी सेंट्रल से नहीं मिल रहा है।
आम जनता आपके साथ, वही सबसे बड़ी ऊर्जा

अब प्रदेश में नहीं बढेग़ा कुपोषण

रप्रदेश में कुपोषण पूरी तरह खत्म हो रहा है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में कुछ बडे़ शहरों में हजारों बच्चों को इससे मुक्त कराया है। अब बमुश्किल एक आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में दो बच्चे ही इससे ग्रसित होंगे। उन्हें भी ठीक कर लिया जाएगा। यह बात महिला एवं बाल विकास की मंत्री इमरती देवी ने विभाग की बैठक के उपरांत पत्रकारों से चर्चा में कही। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार कर रहे हैं। यह अच्छे भवनों में चले इसलिए किराया बढाया है। उनका आरोप था कि पूर्ववर्ती सरकार में आंगनबाड़ी केंद्रों में भूसा भरा रहता था। कंडे रखे थे। हमारी सरकार आने के बाद उन्हें साफ कराया गया। बरगी विधानसभा में आंगनबाड़ी केंद्र में तंंत्रमंत्र से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेनेटरी पैड बेचने का लक्ष्य देना सही निर्णय है। उनका कहना था कि जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

पर्यटन क्षेत्र में भेड़ाघाट की अलग पहचान

टूरिस्ट सर्किट में जबलपुर को जोड़ा गया है। जहां तक भेड़ाघाट की बात है तो उसकी पर्यटन के क्षेत्र में अलग से पहचार है। सर्किट में जोड़े जाने से यहां पर्यटन तेजी के साथ बढेग़ा। यह बात प्रदेश ेक पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने कही। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर आए पर्यटन मंत्री ने कहा कि हर पर्यटन स्थल का अपना महत्व है। जबलपुर के भेड़ाघाट में अपनी खूबिया हैं। इसके प्रचार के लिए सभी जरुरी कदम उठाएंगे। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के द्वारा शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने पर पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि वह केवल दंभ भरते हैं। एेसा कुछ नहीं करने वाले। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब विपक्ष में हैं। उनके पास कुछ काम नहीं है तो इसी प्रकार के बयान देते रहते हैं। उन्होंने आईफा समारोह को प्रदेश के पर्यटन के साथ रोजगार के लिए भी सकारात्मक कदम बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो