scriptरिटायर्ड सीईओ निकला बेशुमार सम्पत्ति का मालिक, चंद रुपयों की नौकरी में खड़ा किया लाखों का स्ट्रेक्चर | Jabalpur Economic Offenses Bureau raid | Patrika News

रिटायर्ड सीईओ निकला बेशुमार सम्पत्ति का मालिक, चंद रुपयों की नौकरी में खड़ा किया लाखों का स्ट्रेक्चर

locationजबलपुरPublished: Oct 21, 2021 11:44:13 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

लेकिन जब उनकी संपत्ति का आंकलन किया गया तो वह करीब एक करोड़ रुपए की निकली है। इस मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई चल रही है।

sampatti.png
जबलपुर. जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी नौकरी में इतना ही कमाया हो, जितना पैसा तो घर खर्च में ही चला जाए, अगर उसी के पास बेशुमार संपत्ति निकले तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा, लेकिन यही सच है, ऐसा ही मंडला में हुआ है, जहां प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड सीईओ के पास से बेशुमार संपत्ति मिली है। वैसे तो उन्होंने जीवन भर की नौकरी से महज ११ लाख रुपए ही कमाए हैं। लेकिन जब उनकी संपत्ति का आंकलन किया गया तो वह करीब एक करोड़ रुपए की निकली है। इस मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई चल रही है।
एक साथ दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई


जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यूू) ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड सीईओ नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित मकान, मंडला और भोपाल में एक साथ रेड मारा है। नागेंद्र यादव के खिलाफ ईओडब्ल्यू को प्रारंभिक आंकलन में 85 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिली है। जबलपुर, मंडला व भोपाल में चार मकान मिले हैं।

छोटे से पद से हुई भी भर्ती


ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी। आरोपी ने अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाल रहे थे। अब वे रिटायर हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में आरोपी ने अकूत संपत्ति बनाई है। उनकी अकूत संपत्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी नौकरी में 11 लाख रुपए कमाने वाले नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आंकलन में 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली है।
चार मकान के निकले मालिक

आय से अधिक मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। आरोपी को ये मकान बड़ा लग रहा था। इस कारण उसने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर देकर खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रह रहा है। जबलपुर, मंडला और भोपाल में टीम पहुंची है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो