scriptदेश को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, 52 कैलीबर तोप से लगा सटीक निशाना  | Jabalpur: Independence Day gift of the country, exact target of 52 caliber cannon | Patrika News

देश को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, 52 कैलीबर तोप से लगा सटीक निशाना 

locationजबलपुरPublished: Aug 15, 2015 11:56:00 am

Submitted by:

आभा सेन

 दस से अधिक राउंड की फायरिंग में परिणाम संतोषजनक रहा। तोप से 40 किमी से अधिक रेंज तक गोले दागे है।

top

top

जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) के कर्मचारियों के साथ पूरे देश के लिए यह खबर स्वतंत्रता दिवस का तोहफा है। जिस 155 एमएम 52 कैलीबर की नई तोप को उन्होंने तैयार किया है, वह प्रारम्भिक फायरिंग में खरी उतरी है। सूत्रों के अनुसार दस से अधिक राउंड की फायरिंग में परिणाम संतोषजनक रहा। तोप से 40 किमी से अधिक रेंज तक गोले दागने की जानकारी सामने आई है।

independence day

बताया जाता है कि फायरिंग में सेना के जवानों ने 155 एमएम का गोला 52 कैलीबर की बैरल में फंसाकर निशाने पर फायर किया। फायरिंग में सटीक परिणाम की सम्भावना जताई जा रही है। हालांकि, इससे जुडे़ सभी पहलुओं की एक रिपोर्ट डीआरडीओ के वैज्ञानिक तैयार करेंगे।

independence day
इस गोपनीय रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय के सामने रखा जाएगा। इसमें सारी चीजों का उल्लेख रहता है। यह रिपोर्ट सकारात्मक रहती है, तो फिर जीसीएफ को आगे की कार्रवाई करने का ऑर्डर मिल सकता है। इसके पहले जीसीएफ ने 155 एमएम 45 कैलीबर की धनुष तोप को तैयार किया है।

इनका कहना है

155 एमएम 52 कै लीबर तोप की फायरिंग की गई है। इसके प्रारम्भिक परिणाम सकारात्मक हैं। फिर भी सारी जानकारियों के लिए टीम का इंतजार किया जा रहा है।

-संजय श्रीवास्तव, जनसम्पर्क अधिकारी, जीसीएफ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो