भेड़ाघाट में जू, मदनमहल किला से ऐतिहासिक संग्रामसागर तक रोपवे का होगा संचालन
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में वन विहार की तर्ज पर जू आकार लेगा। जिससे दुनियाभर के पर्यटकों को यहां टाइगर व अन्य वन्य जीवों का भी दीदार हो सके
जबलपुर
Published: July 26, 2022 10:31:06 pm
पर्यटन विकास के लिए डॉल्फिन पार्क, जिप लाइन की भी सौगात
जबलपुर. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में वन विहार की तर्ज पर जू आकार लेगा। जिससे दुनियाभर के पर्यटकों को यहां टाइगर व अन्य वन्य जीवों का भी दीदार हो सके। इसके साथ ही बैलेंसिंग रॉक से मदनमहल किला, पिसनहारी की मढि़या, ठाकुरताल होते हुए ऐतिहासिक संग्रामसागर तालाब बरगी हिल्स तक रोपवे का संचालन किया जाएगा। नगर में पर्यटन विकास के लिए मंगलवार को ये निर्णय कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लिए गए। मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने जबलपुर को डॉल्फिन पार्क और ज़िप लाइन की भी सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्वारीघाट में वाटर स्क्रीन पर लाइट व साउंड का कार्य की योजना भी शीघ्र आकार लेगी।
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष गोंटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भेड़ाघाट में डॉल्फिन पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए भूमि चिन्हित की गई है। बैठक में पर्यटन विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। नवीन पर्यटन योजनाओं में न्यू भेड़ाघाट छोर, नर्मदा तटों पर नवीन पर्यटन सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई।
पर्यटन विकास की योजना बताई
संपूर्ण कार्य योजनाओं का प्रेजेंटेशन एमपीटी के कार्यपालन यंत्री दिलीप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक केएल पटेल आर्किटेक्ट सतीश कालांतरे ने दिया। प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया िक तिलवाराघाट, संग्रामसागर, पचमढ़ा मंदिर, मानेगांव लेक, गोकुलपुर लेक को रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

JABALPUR TOURISUM
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
