scriptweather: बादलों से बरसी राहत की बूंदें, झमाझम होने के आसार, सुहाना हुआ मौसम | jabalpur ka mausam kaisa rahega, jabalpur me barish | Patrika News

weather: बादलों से बरसी राहत की बूंदें, झमाझम होने के आसार, सुहाना हुआ मौसम

locationजबलपुरPublished: Oct 16, 2021 02:11:27 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बादलों से बरसी राहत की बूंदें, झमाझम होने के आसार, सुहाना हुआ मौसम

UP Weather Forecast Heavy Rain Predicted for Coming Days

UP Weather Forecast Heavy Rain Predicted for Coming Days

जबलपुर। कई दिनों तप रहे सूरज से आज बादलों ने राहत प्रदान की है। शहर में आज सुबह से ही बादलों के कारण मौसम सुहाना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर 2 बजे जमकर बारिश होने लगी। शुरू हो गई है जो राहत देने वाली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के आसार बने हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। बादलों के छंटने के बाद मौसम में ठंडक घुलने के आसार हैं।

सर्दी की आहट, डेढ़ डिग्री गिरा पारा

हवा के बदलते रुख के साथ शनिवार को मौसम में परिवर्तन आया। उत्तर दिशा से आ रही तेज हवा ने दिन में भी मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। चक्रवातीय हलचल और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आयीं। अब तक सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान गुरुवार को सामान्य से नीचे आ गया। मौसम के नए सिस्टम के बीच दिन में हल्की-फुल्की महसूस होने वाली उमस रात ढलते ही अब गायब हो रही है। देर रात से भोर तक सर्दी की आहट होने लगी है।
शहर में गुरुवार के अपेक्षाकृत शुक्रवार को तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 62 प्रतिशत और शाम को 39 प्रतिशत थीं। उत्तरी हवा 6 किमी प्रतिघंटा की औसत गति
से चली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो