जबलपुरPublished: Sep 08, 2023 03:45:56 pm
Lalit kostha
#jabalpur शहर से लगे जंगल में प्रवासी तेंदुए आए या कुनबा बढ़ा, पहले सर्वे में 12 तेंदुओं की पुष्टि
जबलपुर . शहरी वन क्षेत्र में तेंदुए के रहवास का पता लगाने के लिए दूसरे चरण के सर्वे की तैयारी शुरू की जाएगी। इससे पता लग सकेगा कि इन क्षेत्र में विचरण करने वाले तेंदुए किसी दूसरे क्षेत्र से प्रवास करते हुए आए हैं अथवा स्थानीय स्तर पर प्रजनन के कारण इनकी संख्या बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के सर्वे में तेंदुओं के मूवमेंट की पुष्टि हुई है। इसके बाद विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए दूसरे सर्वे की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पहले चरण में वन विभाग एवं राज्य वन अनुसंधान संस्थान (एसएफआरआई) ने शहर से लगे वन क्षेत्र में यह सर्वे किया था।