scriptललचा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे आम, गार्ड और खूंखार शिकारी कुत्तों के पहरे में | JABALPUR MANGO, WORLD MOST COSTLY MANGO, TESTI MANGO | Patrika News

ललचा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे आम, गार्ड और खूंखार शिकारी कुत्तों के पहरे में

locationजबलपुरPublished: May 27, 2022 01:36:14 pm

Submitted by:

Prabhakar Mishra

ललचा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे तइयो नो तमांगो आम, गार्ड और खूंखार शिकारी कुत्तों के पहरे में

the_weather_hit_blossom_in_mango_trees.png

world costly mango

ललचा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे तइयो नो तमांगो आम, गार्ड और खूंखार शिकारी कुत्तों के पहरे में

प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। दुनिया के सबसे महंगे और स्वादिष्ट जापानी किस्म के तइयो नो तमांगो आम सुरक्षा गार्ड और खूंखार कुत्तों के सख्त पहरे में हैं। चरगवां मार्ग िस्थत बगीचे में लगे इन ललचाने वाले आम को बचाने चौबीस घंटे पौधों के आसपास पहरा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। पिछले सीजनों में तइयो नो तमांगो आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 हजार रुपए प्रति किलो तक की कीमत पर बिक चुका है। बगीचे के बागवान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि तइयो नो तमांगो आम 15 जून तक पकने की संभावना है। इस आम के लिए अभी से महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, बैंगलुरु समेत कई राज्यों से कॉल आना शुरू हो गए हैं।
हाथोंहाथ बिक गए बॉम्बे ग्रीन, मिश्री, लालबाग-

नर्मदा वैली के स्वादिष्ट आम की आवक शुरू हो गई है। चरगवां मार्ग िस्थत बगीचे में तोड़े बॉम्बे ग्रीन, मिश्री, लालबाग किस्म के आम हाथोंहाथ खरीद लिए गए। पेड़ के पके आम की खासी मांग है। बगीचे के बागवान ने बताया कि आम के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मुंबई, सूरत, बैंगलुरू समेत अन्य शहरों से भी कॉल आ रहे हैं। जल्दी ही हापुस आम की भी तुड़ाई शुरू होने वाली है। हालांकि बाकी किस्म के आम की आवक में लगभग एक महीने का समय लगेगा। ललचा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे तइयो नो तमांगो आम, गार्ड और खूंखार शिकारी कुत्तों के पहरे में.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो