scriptJabalpur Municipal Corporation: roadside paver blocks queue breaking | जबलपुर नगर निगम: बारिश नहीं झेल पाए सडक़ किनारे लगे पेवर ब्लॉक, टूटने लगी कतार | Patrika News

जबलपुर नगर निगम: बारिश नहीं झेल पाए सडक़ किनारे लगे पेवर ब्लॉक, टूटने लगी कतार

locationजबलपुरPublished: Aug 19, 2023 11:21:49 am

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर नगर निगम: बारिश नहीं झेल पाए सडक़ किनारे लगे पेवर ब्लॉक, टूटने लगी कतार

tiles_02.jpg
paver blocks queue breaking

जबलपुर. शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के चक्कर में नगर निगम कहीं भी कैसे भी और कुछ भी काम करने में लगा हुआ है। न तो उन्हें बेतरतीब निर्माण कार्यों से मतलब है और न ही उसकी गुणवत्ता प ही कोई ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि शहर के अधिकतर निर्माण कार्य पूर्ण होते ही उखडऩे या टूटने लगते हैं। ताजा मामला मेडिकल पिसनहारी की मढिय़ा से सगड़ा रोड के किनारे लगने वाले पेवर ब्लॉक्स का है। जो लगते ही उखडऩे वा टूटने लगे हैं। लाखों रुपयों की लागत से लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक्स की क्वालिटी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगोंने इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों को भी दी है, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.