scriptअपनों की बेरूखी और प्रताडऩा नहीं सह पायी ये महिलाएं | jabalpur news-Two women commit suicide by torture | Patrika News

अपनों की बेरूखी और प्रताडऩा नहीं सह पायी ये महिलाएं

locationजबलपुरPublished: Mar 29, 2019 12:55:05 pm

Submitted by:

santosh singh

दो महिलाओं की आत्महत्या में चौंकाने वाला खुलासा, रांझी थानांतर्गत शांतिनगर निवासी 35 वर्षीय महिला की आत्महत्या मामले में पति, सास व भांजा गिरफ्तार

Suicides

Suicides

जबलपुर. शहर में दो महिलाओं ने अपनों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही महिलाओं ने आत्महत्या के लिए फंदे से झूल कर जान देने का तरीका निकाला। रांझी थानांतर्गत शांतिनगर में 35 वर्षीय महिला ने पति, सास व भांजे से प्रताडि़त होकर आत्महत्या की थी। तो गोराबाजार थानांतर्गत मूलचंद का बगीचा निवासी महिला की आत्महत्या में पति की प्रताडऩा कारण बना। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गीता झारिया (35) ने 19 मार्च को कमरे में पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों को रात दो बजे जानकारी लगी। वे गीता को लेकर रांझी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में सामने आया कि गीता और सुनील झारिया की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील, सास चंदाबाई और भांजा सोनू झारिया उससे छोटी-छोटी बातों पर लड़ते-झगड़ते रहते थे। इसी प्रताडऩा के चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने बुधवार को प्रकरण में 498 व 306, 34 भादवि बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
इधर, पति की प्रताडऩ़ा से की आत्महत्या
गोराबाजार थानांतर्गत मूलचंद का बगीचा निवासी 35 वर्षीय अर्चना पासी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति के खिलाफ प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अर्चना पासी ने 11 मार्च को छत की पाइप में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि पति राजेश पासी शराब पीने के लिए वह घर का सामान बेच देता था। शराब पीकर आए दिन मारपीट से प्रताडि़त होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पति राजेश पासी के खिलाफ 306 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो