बाजनामठ में तांत्रिक साधना केन्द्र: इतिहासकारों के अनुसार राजा संग्राम शाह बाजनामठ काल भैरव मंदिर में तांत्रिक साधना किया करते थे। उन्होंने इस स्थान पर तांत्रिक शक्तियां भी अर्जित की थीं। आज भी शारदेय और चैत्र नवरात्रि के दौरान तांत्रिक यहां गुप्त साधना करने आते हैं। लेकिन इस बड़े साधना केन्द्र की पर्यटकों को सैर कराने पर्यटन विकास निगम, पुरातत्व विभाग व नगर निगम की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की है।
अभी तक नगर में गोंडवाना साम्राज्य के शौर्य के प्रतीक के रूप में मदनमहल किला को ही पर्यटकों के सामने रखा गया। लेकिन जबलपुर में पर्यटन के समग्र विकास के लिए सांग्रामसागर तालाब व बाजनामठ मंदिर का इतिहास भी पर्यटकों के सामने लाना होगा।
राजकुमार गुप्ता, इतिहासकार