scriptअचानक बंद कर दी जबलपुर-मुंबई फ्लाइट, यात्रियों को भारी नुकसान | jabalpur spice jet service started in march will be discontinued | Patrika News
जबलपुर

अचानक बंद कर दी जबलपुर-मुंबई फ्लाइट, यात्रियों को भारी नुकसान

जबलपुर को मुंबई से जोड़ने वाली स्पाइस जेट अपनी विमान सेवा को बंद कर रहा है।

जबलपुरMar 18, 2024 / 02:51 pm

Puja Roy

spicejet_jabalpur.png
जबलपुर को मुंबई शहर से जोड़ने वाली स्पाइस जेट (SpiceJet) अपनी विमान सेवा को इस रूट पर बंद कर रहा है। मार्च में ही स्पाइस जेट ने मुंबई जबलपुर और जबलपुर मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू की थी। यही विकली फ्लाइट हर शनिवार को आती-जाती थी। लेकिन, इस शनिवार को इसका फेयर 20 से 25 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिस कारण इस फ्लाइट से ट्रेवल करने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से मुंबई रवाना होना पड़ा। स्पाइस जेट द्वारा 1 अप्रेल से इस रूट के लिए शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं।
आखिरी दो दिन का शेड्यूल
स्पाइस जेट ने इस वीकली फ्लाइट को शुरू तो किया था, लेकिन अब महज 23 और 30 अप्रेल को ही इस फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया गया है। 1 अप्रेल से इस रूट पर कोई भी फ्लाइट नजर नहीं आ रही है। फ्लायर्स द्वारा 20 से 30 दिन पहले तक विमानों में बुकिंग कराई जाती है, लेकिन शेडयूल जारी न होने से वे भी परेशानी में है।

यह फ्लाइट सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हर शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जबलपुर एयरपोर्ट लैंड होती थी। आधे घंटे रुकने के बाद विमान दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरती थी और चार बजकर 20 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होता थी।

स्पाइस जेट द्वारा सभी रूटों पर बोमबार्डियर विमानों का संचालन किया जाता था। दो फरवरी 2023 को सभी बोमबार्डियर विमानों को हटाकर सभी रूटों पर स्पाइस जेट ने बोइंग विमान शुरू कर दिए थे। बाद में बोइंग विमानों की उड़ानें दो मार्च 2023 से एकाएक रद्द कर दी गई। धीरे-धीरे डुमना एयरपोर्ट से अपना पूरा सेटअप भी समेट लिया था।

Home / Jabalpur / अचानक बंद कर दी जबलपुर-मुंबई फ्लाइट, यात्रियों को भारी नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो