scriptप्रधानमंत्री मोदी के शहर से जुड़ी मप्र की ये स्मार्ट सिटी, हवाई सेवा शुरू | jabalpur to ahmedabad flight fare in hindi | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी के शहर से जुड़ी मप्र की ये स्मार्ट सिटी, हवाई सेवा शुरू

locationजबलपुरPublished: Oct 31, 2018 11:47:57 am

Submitted by:

Lalit kostha

प्रधानमंत्री मोदी के शहर से जुड़ी मप्र की ये स्मार्ट सिटी, हवाई सेवा शुरू
 

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश को दुनिया का सबसे बड़ी प्रतिमा सौंप रहे हैं। अखंड भारत के प्रणेता व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने वे अहमदाबाद में हैं। वहीं अहमदाबार से अब मप्र का एक शहर भी आज ही जुड़ रहा है। हवाई सेवा की पहली उड़ान आज दिन में मप्र की स्मार्ट सिटी जबलपुर पहुंचेगी।

READ MORE- MP election 2018: टिकट कटने के डर से भाजपा विधायक ने थामा राहुल का ‘हाथ’

news facts- स्पाइस जेट पहली बार शुरू कर रही सेवा
आज से आएगी और जाएगी अहमदाबाद फ्लाइट

संस्कारधानी से गुजरात जाने वाले हवाई यात्रियों को बुधवार से नई सुविधा मिलने जा रही है।। इस दिन से स्पाइस जेट द्वारा अहमदाबाद-जबलपुर-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू की जा रही है। पहले इंडिगो ने इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने का दावा किया था, किन्हीं कारणों के चलते ऐसा नहीं हो पाया। पहली उड़ान में यात्री और फेयर दोनों कम- स्पाइस जेट प्रबंधन की मानें तो पहली उड़ान में यात्रियों की संख्या थोड़ी कम है। यही कारण है कि दोनों ओर का एयर फेयर भी अभी सामान्य है। अहमदाबाद से जबलपुर आने वाली फ्लाइट का फेयर बुधवार के लिए 4611 है, वहीं जबलपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट का फेयर 3799 रुपए तक ही पहुंच सका है।

READ MORE – मप्र में हवाई सेवा के बुरे हाल, यहां शुरू होने से पहले बंद हो गईं फ्लाइट्स
खाना और अतिरिक्त सर्विस भी- स्पाइस जेट जबलपुर-अहमदाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सेवाएं भी दे रही है। इसमें फ्लाइट में फूड, अतिरिक्त लगेज और निजीकरण जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके लिए यात्रियों को सामान्य फेयर से पांच सौ से डेढ़ हजार रुपए तक ज्यादा फेयर चुकाना होगा।

यह रहेगा समय
अहमदाबाद से उडऩे का समय – 06.15 बजे सुबह
जबलपुर पहुंचने का
समय – 08.05 बजे सुबह
जबलपुर से उडऩे का
समय – 08.25 बजे सुबह
अहमदाबाद पहुंचने का
समय – 10.10 बजे सुबह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो