scriptश्रीकृष्ण जन्माष्टमी का राशिफल, इन लोगों पर बरस रही है श्रीकृष्ण की कृपा | janmashtami ka rashifal, Krishna Janmashtami horoscope live | Patrika News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का राशिफल, इन लोगों पर बरस रही है श्रीकृष्ण की कृपा

locationजबलपुरPublished: Aug 23, 2019 10:39:19 am

Submitted by:

Lalit kostha

राशिफल 23 अगस्‍त: जन्‍माष्‍टमी के शुभ दिन इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत, 23 अगस्त राशिफल: जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर होगी धनवर्षा, वहीं इन जातकों को मिलेगा खास ऑफर, जन्माष्टमी की तिथि को लेकर उलझन, इस दिन व्रत रखना होगा सही,
लव राशिफल 23 अगस्त 2019

Krishna Janmashtami 2019

Krishna Janmashtami 2019 : कर्ज से चाहते हैं मुक्ति तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

मेष- निरंतर मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़़ेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल होने से राहत मिलेगी। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। घर परिवार में किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी।
वृषभ- तनाव से मुक्ति मिलेगी। सोचे कार्य सहज पूरे होंगे। समय शुभ संकेतों से युक्त हैं। उन्नति के अवसर मिलेंगे। आया मौका न छोड़े।
मिथुन- समय की अस्थिरता कई अनुभव करवा देगी। अपनों की बेरुखी से दुखी होगे। पारिवारिक किसी समस्या को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कर्क- उपयोगी समय का आभास होगा। जो लोग आप से दूर रहते थे वे अब आप से जुडऩा चाहेंगे। व्यापारिक पूछपरख बढ़ेगी।न्याय विभाग से जुड़े लोग नए अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह- मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।। नए दोस्तों संग व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा। वाहन सुख संभव है।अनाज तेजी मंदी और शेयर व्यवसाई लाभ अर्जित करेंगे।
कन्या- प्रियजनों से भेंट संभव। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल दाई है।

 

 

तुला- सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अधिकारी वर्ग दायित्वों का अच्छे से निर्वाह करेंगे।
वृश्चिक- अपनी बारी का इन्तजार करें। खर्च बढ़ेगा। जीवन साथी का सहयोग कार्य को पूरा करेगा। बहनों में व्यवहार से परेशान रहेंगे।
धनु- पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है।
मकर- स्वास्थ पर ध्यान दे। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयगी। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दे।
कुम्भ- कार्य शैली को सुधारना होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है।
मीन- किसी भी कार्य को करने से पहले समझे फिर करें। सप्रयोजन यात्रा लाभप्रद रहेगी। व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो